{"_id":"6ada0162a4a5200cb20f9a6e","slug":"body-of-doman-lodhi-recovered-from-dhasan-river-after-36-hours-of-sdrf-search-operations-sagar-news-c-1-1-noi1338-4860563-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"सागर: धसान नदी में प्रतिमा विसर्जन के दौरान डूबे डोमन लोधी का शव 36 घंटे बाद बरामद, एसडीआरएफ की कड़ी मशक्कत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सागर: धसान नदी में प्रतिमा विसर्जन के दौरान डूबे डोमन लोधी का शव 36 घंटे बाद बरामद, एसडीआरएफ की कड़ी मशक्कत
Thu, 22 Oct 2026 07:41 PM IST
सागर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
Published by: सागर ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2026 07:41 PM IST
सार
सागर जिले के बंडा क्षेत्र के उल्दन गांव में धसान नदी में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान लापता हुए 45 वर्षीय डोमन लोधी का शव 36 घंटे के तलाशी अभियान के बाद बरामद हुआ। एसडीआरएफ और पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। पुलिस ने मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई शुरू की।
विज्ञापन
मृतक डोमन लोधी
विस्तार
सागर जिले के बंडा क्षेत्र के ग्राम उल्दन स्थित धसान नदी में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के समय लापता हुए 45 वर्षीय डोमन लोधी का शव लगभग 36 घंटे चले सघन तलाशी अभियान के बाद बरामद कर लिया गया है। इस दुखद घटना से मृतक के परिवार और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
विज्ञापन
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम खुवारी से श्रद्धालुओं का एक समूह मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के लिए उल्दन के पास धसान नदी पहुंचा था। विसर्जन कार्यक्रम के दौरान डोमन लोधी अपने कपड़े साथियों को सौंपकर नदी में उतरे थे, लेकिन वे वापस नहीं लौटे और गहरे पानी में समा गए। अचानक हुई इस घटना से मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई और तुरंत इसकी सूचना परिजनों को दी गई।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- खेत की मेड़ को लेकर बिगड़ी बात तो युवक को लाठी-डंडों से पीट-पीटकर मार डाला, मां समेत चार घायल
विज्ञापन
घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने तुरंत बहरोल पुलिस थाने को सूचित किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत एसडीआरएफ (SDRF) की टीम को मौके पर बुलाया और तलाशी अभियान शुरू किया गया। नदी के चुनौतीपूर्ण हालात के बीच एसडीआरएफ की टीम ने लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और करीब 36 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आखिरकार युवक के शव को नदी से बाहर निकाल लिया गया।
बहरोल थाना प्रभारी धर्मेंद्र लोधी ने बताया कि सूचना मिलते ही एसडीआरएफ टीम को तुरंत मौके पर रवाना कर दिया गया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मर्ग कायम कर लिया है और नियमानुसार पंचनामा कार्रवाई शुरू कर दी है।

