{"_id":"66d09423884add8810005af1","slug":"body-of-class-9-minor-missing-from-home-found-in-well-family-members-suspect-murder-sagar-news-c-1-1-noi1338-2049487-2024-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sagar: घर से लापता 9वीं की छात्रा का कुएं में मिला शव, भाई बोला- एक लड़के से बात करती थी, पुलिस कर रही जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sagar: घर से लापता 9वीं की छात्रा का कुएं में मिला शव, भाई बोला- एक लड़के से बात करती थी, पुलिस कर रही जांच
Fri, 30 Aug 2024 08:41 AM IST
सागर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
Published by: सागर ब्यूरो
Updated Fri, 30 Aug 2024 08:41 AM IST
सार
मृतक छात्रा के भाई ने पुलिस को बताया कि उसकी बहन की किसी लड़के से बातचीत होती थी। लापता होने के बाद उसे उसी लड़के के साथ उसे मंदिर में देखा गया था। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सागर से लापता बालिका का शव मिला
विस्तार
सागर जिले के गढ़ाकोटा थाना अंतर्गत ग्राम हरदी में एक नाबालिग बालिका का शव कुएं में मिलने की घटना ने गांव में सनसनी फैला दी है। बताया जा रहा है कि बालिका जन्माष्टमी के दिन से लापता थी। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन जब कोई जानकारी नहीं मिली तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी थी।
जानकारी के अनुसार, सोमवार 26 अगस्त को कक्षा नौवीं की छात्रा घर से गायब हो गई थी। परिजनों ने 27 अगस्त को गढ़ाकोटा थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई थी। अगले दिन 28 अगस्त को गांव के एक कुएं में बालिका का शव मिला।
मृतिका के परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताई है। भाई ने बताया कि उसकी बहन की किसी लड़के से बातचीत होती थी। लापता होने के बाद उसे उसी लड़के के साथ उसे मंदिर में देखा गया था।
विज्ञापन
थाना प्रभारी रजनीकांत दुबे ने बताया कि शव की पहचान के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और फिर परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है और घटना के हर पहलू की जांच की जा रही है।