फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bike crashed after getting stuck between truck and tractor: Two bike riders died in the accident

Sagar News: ट्रक–ट्रैक्टर के बीच फंसकर दुर्घटनाग्रस्त हुई बाइक, हादसे में मोटरसाइकिल सवार दोनों की गई जान

Mon, 31 Mar 2025 09:29 PM IST
सागर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: सागर ब्यूरो Updated Mon, 31 Mar 2025 09:29 PM IST
सार

सागर-दमोह मार्ग पर परसोरिया में ट्रक, ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर में बाइक सवार उमाशंकर शर्मा और एक महिला की मौत हो गई। तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर को ओवरटेक करते समय बाइक को टक्कर मार दी। पुलिस ने ट्रक-ट्रैक्टर जब्त कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
Bike crashed after getting stuck between truck and tractor: Two bike riders died in the accident
सड़क हादसा

विस्तार

सागर-दमोह सड़क मार्ग पर सानोधा थाना क्षेत्र के ग्राम परसोरिया में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें ट्रक, ट्रैक्टर और मोटरसाइकिल की टक्कर में बाइक सवार पुरुष और महिला की मौके पर ही मौत हो गई। यह दुर्घटना तब हुई जब तेज रफ्तार ट्रक, ट्रैक्टर को ओवरटेक कर रहा था और सामने से आ रही बाइक उसकी चपेट में आ गई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- शादीशुदा स्त्री से दुराचार कर ऐंठे 15 लाख व जेवरात, एक महिला सहित चार के खिलाफ प्रकरण दर्ज
विज्ञापन


सानोधा थाना प्रभारी भरत सिंह ठाकुर के अनुसार, सोमवार दोपहर एक भूसा भरी ट्रैक्टर-ट्राली दमोह की ओर से सागर की ओर जा रही थी। उसी दिशा में ट्रैक्टर के पीछे सीमेंट से भरा ट्रक (क्र. सीजी 04 पीडब्ल्यू 9815) भी चल रहा था। जब परसोरिया के पास एक पेट्रोल पंप के नजदीक ट्रक ने तेज रफ्तार में ट्रैक्टर को ओवरटेक करने की कोशिश की, तभी सागर से गढ़ाकोटा की ओर जा रही एक मोटरसाइकिल (क्र. एमपी 15 एम 0138) सामने आ गई। तेज गति और अचानक सामने आई बाइक के कारण ट्रक, ट्रैक्टर और मोटरसाइकिल के बीच जोरदार टक्कर हो गई। बाइक सीधा ट्रैक्टर से टकरा गई और उसके नीचे फंस गई, जिससे बाइक सवार उमाशंकर शर्मा (निवासी ग्राम सुमरई, बंडा) और एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक और ट्रैक्टर भी आपस में भिड़ गए और सड़क से नीचे उतर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- नाबालिग छात्रा से पांच लड़कों ने किया गंदा काम, परिजनों ने कहा- भय के कारण बच्ची कुछ नहीं बोली

घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी भरत ठाकुर अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों मृतकों को एंबुलेंस से पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने भी पुलिस को सूचना दी और सहायता करने की कोशिश की। पुलिस ने ट्रक और ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है और इस मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। प्रथम दृष्टया दुर्घटना का कारण तेज रफ्तार और ओवरटेक करने की लापरवाही माना जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

 

सड़क हादसा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed