फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sagar News bear attacked farmer who went to field treatment continues in hospital

Sagar News: खेत में गए किसान पर भालू ने किया हमला, अस्पताल में इलाज जारी

Thu, 29 Aug 2024 05:34 PM IST
सागर ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: सागर ब्यूरो Updated Thu, 29 Aug 2024 05:34 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के सागर जिले में भालू ने एक व्यक्ति पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि किसान खेत में गया था। इसी दौरान ये हादसा हुआ है। फिलहाल, किसान को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

विज्ञापन
Sagar News bear attacked farmer who went to field treatment continues in hospital
घायल किसान के परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सागर की रहली तहसील क्षेत्र अंतर्गत प्रदेश के सबसे नए  रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व के मुहली ग्राम निवासी मिट्ठूलाल यादव गुरुवार सुबह अपनी फसल देखने खेत पर गया हुआ था। वह अपने खेत में ही था। इसी दौरान पास के जंगल से निकल कर किसान पर अचानक तीन भालुओं ने हमला कर दिया। भालुओं के अचानक हमले में किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। वन विभाग को भी सूचना दे दी गई है। 

विज्ञापन


भालुओं का हमला होते ही किसान के चिल्लाने पर आसपास के खेतों में काम कर रहे लोग उसे बचाने दौड़े। लोगों ने शोर कर भालुओं को भगाया, जिससे किसान के प्राण बच सके। भालुओं के भागते ही लोग घायल किसान को रहली स्वास्थय केन्द्र लेकर पहुंचे। जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल सागर रेफर किया गया है। रहली स्वास्थ्य केन्द्र प्रभारी बीएमओ डॉ. बसंत नेमा ने बताया कि मुहली ग्वारी निवासी मिट्ठूलाल यादव जंगली जानवर के हमले में गंभीर घायल हो गया था, जिसका प्राथमिक इलाज कर उसे इलाज के लिए सागर जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है। अभी किसान की हालत स्थिर बताई जा रही है। वन विभाग को इस घटना की जानकारी दे दी गई है। ताकि मानव-पशु संघर्षों को टाला जा सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed