फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sagar Crime Attempt to rape woman who went to ask for wages police registered a case

Sagar Crime: मजदूरी के पैसे मांगने गई महिला से दुष्कर्म का प्रयास, पुलिस ने किया मामला दर्ज

Wed, 02 Oct 2024 08:34 PM IST
सागर ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: सागर ब्यूरो Updated Wed, 02 Oct 2024 08:34 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के सागर जिले में एक महिला से दुष्कर्म का प्रयास करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि महिला मजदूरी के पैसे मांगने गई थी।

विज्ञापन
Sagar Crime Attempt to rape woman who went to ask for wages police registered a case
महिला और पुरुष - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सागर में महिलाओं और बच्चियों के साथ यौन अपराधों के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ऐसा दिन नहीं बीतता जब कोई मामला सामने न आए। बुधवार को दुष्कर्म के प्रयास का ये बड़ा मामला सागर के मोतीनगर थाने का है। जहां शराब के नशे में एक व्यक्ति ने मजदूरी के पैसे लेने गई महिला का हाथ पकड़कर कमरे के अंदर खींचा और कमरे को बंद करके दुष्कर्म का प्रयास किया। एक दूसरे मजदूर ने खिड़की से अंदर जाकर महिला को हैवानों से बचाया। इस मामले में महिला ने अपने पति के साथ थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


बता दें कि मोतीनगर थाने में एक गरीब मजदूर महिला के साथ दुष्कर्म के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है। दरअसल, पीड़ित महिला ने बताया कि रविवार शाम जब सभी मजदूर अपना काम खत्म कर चुके थे, तब आरोपी ने महिला को एक अधबने मकान में पैसे लेने बुलाया। जैसे ही महिला घर के दरवाजे पहुंची तो वहां मौजूद आरोपी ने महिला का हाथ पकड़कर अंदर खींच लिया और चौकीदार ने दरवाजे पर अंदर से ताला लगा दिया।
विज्ञापन


पीड़िता ने बताया कि आरोपी शराब के नशे में था और अंदर खींचते ही उसने पीड़िता के कपड़े फाड़ दिए। महिला की चीख पुकार सुनकर वहां मौजूद एक और मजदूर वहां पहुंचा और अंदर आने की कोशिश करने लगा। दरवाजा अंदर से बंद होने के कारण मजदूर खिड़की से अंदर घुसा और महिला को जैसे-तैसे बचाकर बाहर लाया। इसके बाद महिला ने अपने पति के साथ थाने जाकर मामला दर्ज कराया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लोकेश कुमार सिन्हा का कहना है कि इस मामले में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद से जांच शुरू कर दी गई है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

Sagar Crime Attempt to rape woman who went to ask for wages police registered a case
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

12 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
सागर के बहेरिया थाना क्षेत्र से नाबालिग का अपहरण कर उसके साथ दुराचार करने के मामले में पिछले छह महीने से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। मामले में मुखबिर द्वारा दी गई सूचना पर पुलिस ने आरोपी को इंदौर से धर दबोचा है। पुलिस आरोपी को सागर लाकर पूछताछ कर रही है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बहेरिया थाना क्षेत्र में रहने वाली फरियादिया ने 21 मार्च को शिकायत करते हुए बताया था कि उसकी नाबालिग 12 वर्षीय बेटी को अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर भगाकर ले गया है। इस शिकायत पर पुलिस ने अपहरण का प्रकरण दर्ज कर मामला जांच में लेकर नाबालिग की तलाश शुरू कर दी थी। पुलिस ने छानबीन के दौरान 12 जून को ग्राम किल्लाई मरघटा के पास से नाबालिग को दस्तयाब किया था। अपहर्ता नाबालिग को थाने लाकर बयान लिए गए। डॉक्टरी परीक्षण कराया गया था।

पीड़िता के बयानों के आधार पर पुलिस ने आरोपी राहुल पिता सुकलाल बंसल उम्र 26 साल निवासी कर्द के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म समेत अन्य विधि सम्मत धाराओं में मामला दर्ज कर लिया था। लेकिन इस मामले में आरोपी फरार था, जिसकी पुलिस तलाश कर रही थी। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने आरोपी की लोकेशन तलाशने के लिए मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। साइबर सेल की मदद ली गई। इसी बीच आरोपी की लोकेशन इंदौर में मिली। लोकेशन मिलते ही पुलिस इंदौर के लिए रवाना हुई। टीम ने इंदौर में कार्रवाई करते हुए बेलोसिटी चौराहा से आरोपी राहुल बंसल को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को सागर लाया गया, जहां पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed