{"_id":"66ec47d20761140f5a0bff24","slug":"at-night-a-truck-full-of-lead-plates-overturned-on-nh-44-then-an-unknown-thief-stole-500-lead-plates-driver-applied-to-the-police-station-sagar-news-c-1-1-noi1338-2125431-2024-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sagar News: रात में NH-44 पर पलटा था ट्रक, चोर ने चुराई थी 500 लेड प्लेटें, चालक ने थाने में दिया आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sagar News: रात में NH-44 पर पलटा था ट्रक, चोर ने चुराई थी 500 लेड प्लेटें, चालक ने थाने में दिया आवेदन
Thu, 19 Sep 2024 09:55 PM IST
सागर ब्यूरो
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
Published by: सागर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Sep 2024 09:55 PM IST
सार
सागर जिले में रात के समय नेशनल हाइवे-44 पर एक ट्रक पलट गया था। ऐसे में चोर ने 500 लेड प्लेट चुरा ली थी। वहीं, अब ट्रक चालक ने थाने में आवेदन दिया है।
विज्ञापन
बहेरिया थाना
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सागर में नेशनल हाइवे-44 पर ट्रक में चोरी की वारदात सामने आई है। इस बार चोर ट्रक में भरी लेड की प्लेटें लेकर भागे हैं। वारदात सामने आते ही ट्रक ड्राइवर ने बहेरिया थाने पहुंचकर शिकायत की है। शिकायत पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है।
विज्ञापन
पुलिस थाने से मिली जानकारी के अनुसार, फरियादी सलीम जावेद पिता असरुद्दीन मेव उम्र 38 साल निवासी ग्राम बडेलाकी नूंह जिला मेवात (हरियाणा) ने सागर के बहेरिया थाने में शिकायती आवेदन दिया था। शिकायत में बताया कि वह ड्राइवरी करता है। 14 सितंबर को ट्रक क्रमांक एचआर-58 डी- 3908 को लेकर भिवाड़ी (राजस्थान) से चितूर (आंध्रप्रदेश) लेड की प्लेटें लेकर जा रहा था। ट्रक में 1,193 लेड की प्लेटें लोड थी।
विज्ञापन
इसी दौरान 16 सितंबर की रात करीब 2.30 बजे नेशनल हाइवे-44 पर गुड़ा कटिंग के आगे पहुंचा। जहां अचानक गाड़ी अनियंत्रित हुई और पलट गई। घटना में ट्रक में भरी लेड की प्लेटें बाहर सड़क पर फैल गई। उन लेड की प्लेटों में से करीब 500 प्लेटें अज्ञात चोर चोरी करके ले गए हैं। चोरी की इस घटना का पता उसे जब चला जब दूसरे ट्रक में माल लोड की जा रही थी। उसने चोरी के इस घटनाक्रम की सूचना मालिक को दी है। मामले की शिकायत पर बहेरिया थाना पुलिस ने जांच करते हुए अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है। आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस टीमें लगाई गई हैं।
विज्ञापन
