फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Allegations of 'Kinnar Jihad' heated up the atmosphere, Jagatguru Kajal Maa complained to the SP.

Sagar News: 'किन्नर जिहाद’ के आरोपों से गरमाया माहौल, SP से की शिकायत कर लगाई सुरक्षा की गुहार

Fri, 20 Mar 2026 09:22 PM IST
सागर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: सागर ब्यूरो Updated Fri, 20 Mar 2026 09:22 PM IST
सार

सागर में ‘किन्नर जिहाद’ के आरोपों पर किन्नर समाज का एक गुट लामबंद हुआ। जगतगुरु काजल मां ने एसपी कार्यालय पहुंचकर धर्मांतरण व प्रताड़ना की निष्पक्ष जांच और सुरक्षा की मांग की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की, फिलहाल आरोपों की पुष्टि नहीं हुई है। 

विज्ञापन
Allegations of 'Kinnar Jihad' heated up the atmosphere, Jagatguru Kajal Maa complained to the SP.
पुलिस को ज्ञापन देते किन्नर

विस्तार

सागर जिले में कथित ‘किन्नर जिहाद’ का मामला एक बार फिर सुर्खियों में है। धर्मांतरण और प्रताड़ना के गंभीर आरोपों को लेकर किन्नर समाज का एक गुट लामबंद हो गया है। शुक्रवार को भोपाल से सागर पहुंचीं जगतगुरु काजल मां ने किन्नरों के साथ पुलिस अधीक्षक (SP) कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा और मामले में निष्पक्ष जांच व सुरक्षा की मांग की।

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला?
शिकायत के अनुसार, विवाद की जड़ में धर्मांतरण और जबरन दबाव बनाने का आरोप है। जगतगुरु काजल मां ने आरोप लगाया कि हिंदू परिवारों से आने वाले किन्नरों पर एक विशेष समूह द्वारा धर्म परिवर्तन के लिए दबाव डाला जा रहा है। उन्होंने इसे ‘किन्नर जिहाद’ का नाम देते हुए कहा कि जो किन्नर इसका विरोध कर रहे हैं, उन्हें डराया-धमकाया जा रहा है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  जानिए महानिर्वाणी अखाड़े के महंत विनीत गिरी ने क्यों दिया इस्तीफा? यहां से नहीं आई कोई प्रतिक्रिया
विज्ञापन
विज्ञापन


रानी ठाकुर ने लगाए प्रताड़ना के आरोप
मामले में मुख्य शिकायतकर्ता के रूप में रानी ठाकुर का नाम सामने आया है। रानी ने बताया कि उन्होंने अपना पुराना घराना छोड़ दिया है, जिसके बाद से उन्हें लगातार धमकियां मिल रही हैं। रानी के समर्थन में आए अन्य किन्नरों ने भी एक व्यक्ति विशेष पर प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि वे अब रानी ठाकुर के साथ रहना चाहते हैं, लेकिन उन्हें स्वतंत्र रूप से रहने नहीं दिया जा रहा है।


पुलिस प्रशासन का रुख
सागर पुलिस ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शिकायत प्राप्त हुई है, जिसकी बारीकी से जांच की जा रही है। फिलहाल धर्मांतरण के आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

सुरक्षा की मांग
जगतगुरु काजल मां ने दावा किया कि इस मामले की शिकायत भोपाल प्रशासन से भी की जा चुकी है। सागर पहुंची टीम ने स्पष्ट किया कि जब तक दोषियों पर कार्रवाई नहीं होती और किन्नरों को सुरक्षा नहीं मिलती, वे इस मुद्दे को उठाते रहेंगे।

पुलिस को ज्ञापन देते किन्नर

पुलिस को ज्ञापन देते किन्नर समाज के लोग

 

पुलिस को ज्ञापन देते किन्नर

पुलिस को ज्ञापन देते किन्नर समाज के लोग

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed