{"_id":"6796382607801fe2830a25d6","slug":"a-tractor-loaded-with-ballast-hits-a-bike-rider-from-behind-woman-riding-a-bike-dies-in-the-accident-sagar-news-c-1-1-noi1338-2561698-2025-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sagar News: गिट्टी से भरे ट्रैक्टर ने बाइक सवार को पीछे से मारी टक्कर, हादसे में बाइक सवार महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sagar News: गिट्टी से भरे ट्रैक्टर ने बाइक सवार को पीछे से मारी टक्कर, हादसे में बाइक सवार महिला की मौत
Sun, 26 Jan 2025 07:20 PM IST
सागर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
Published by: सागर ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jan 2025 07:20 PM IST
सार
सागर जिले के देवरी थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे 44 पर गिट्टी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे महिला गोमती बाई (45) की मौके पर मौत हो गई। ट्रैक्टर चालक फरार हो गया, लेकिन पुलिस ने ट्रैक्टर जब्त कर लिया। घटना के बाद परिवार में शोक व्याप्त है।
विज्ञापन
महिला की मौत
विस्तार
सागर जिले के देवरी थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे 44 पर घुलतरा बिजोरा पुल के पहले गिट्टी से भरी तेज रफ्तार एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी, जिसमें एक महिला की मौके पर मौत हो गई।
घटना देवरी थाना क्षेत्र के धुलतरा गांव के पास नेशनल हाईवे 44 बिजोरा नदी के पुल के पहले उस समय घटित हुई, जब मां बेटे बाइक से ग्राम बिलोनी जा रहे थे। इसमें गोमती बाई पति गुमान सिंह राजपूत (45) ग्राम बिलोनी खुलरी जिला नरसिंहपुर अपने घर जा रही थी। इसी बीच घुलतरा फोरलाइन पर गिट्टी से भरे स्वराज ट्रैक्टर ने बाइक क्रमांक एमपी 49 एम एन 5510 में पीछे से टक्कर मार दी। ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार महिला सड़क पर जा गिरी। ट्रैक्टर से कुचल जाने से महिला गोमती बाई की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर लेकर भाग गया था और ट्रॉली की गिट्टी गायब कर दी।
सूचना मिलने पर देवरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रैक्टर चालक और ट्रैक्टर को पकड़कर पुलिस थाने लाकर ट्रैक्टर जब्त किया। बाइक चला रहे युवक आकाश ने बताया कि वह मामा के यहां से बाइक पर मम्मी को लेकर अपने गांव बिलोनी जा रहा था और साइड से बाइक चला रहा था, लेकिन गिट्टी से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने तेज रफ्तार में आकर उनकी बाइक में पीछे से टक्कर मार दी और जिससे मेरी मम्मी नीचे गिर गई तथा तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उन्हें कुचल दिया जिससे उनकी मृत्यु हो गई।