फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sagar News ›   A strong storm turned into a storm of ashes in sagar

Sagar News: तेज आई आंधी राख की आंधी में बदली, जेपी पावर प्लांट से उड़ी राखड़ ग्रामीणों के घरों में भरी

Mon, 20 May 2024 06:50 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 20 May 2024 06:50 PM IST
सार

Sagar News: भीषण गर्मी के इस दौर में लगभग प्रत्येक दिन शाम होते-होते तेज हवा का दौर शुरू होता है। इस दौरान तेज हवा आंधी का रूप ले लेती है। आज शाम चली तेज आंधी की वजह से कई गांव के लोग परेशान हो गए। आंधी इतनी तेज थी कि जेपी पावर प्लांट में स्टोर कर रखी राखड़ हवा में उड़ गई और घरों में भर गई।

विज्ञापन
A strong storm turned into a storm of ashes in sagar
तेज आई आंधी राख की आंधी में बदली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जानकारी अनुसार जेपी पावर प्लांट में बड़ी मात्रा में राखड़ का स्टॉक है और शाम के समय तेज आंधी की वजह से राख हवा में उड़ने लगी, जिसकी वजह से आसमान में धुंध छा गई। ग्राम जोध गिरोल तथा सिरचोंपी सहित कई गांव राखड़ की चपेट में आ गए और राख घरों में भर जाने से लोग परेशान नजर आए।

विज्ञापन


बड़ी मात्रा में घरों में राख भर जाने से खाने पीने के समान में भी राख चली गई। लोग घरों में राख साफ करते नजर आए। इधर, ग्रामीणों का कहना है कि आंधी की वजह से प्लांट की राख अक्सर घरों में घुस जाती है, जिसको लेकर कई बार प्रशासन से शिकायत की जा चुकी है, उसके बावजूद भी समस्या का समाधान नहीं किया गया

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed