फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   28 animals died as a truck full of cattle overturned: smuggler absconded

Sagar News: गौवंश से भरा ट्रक पलटा, 28 की मौत, कई घायल, हादसे के बाद तस्कर हुए फरार

Sat, 29 Mar 2025 07:27 PM IST
सागर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: सागर ब्यूरो Updated Sat, 29 Mar 2025 07:27 PM IST
सार

सागर में गौवंश से ठसाठस भरे आयशर ट्रक के पलटने से 28 मवेशियों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि अन्य मवेशी घायल हो गए। हादसे के बाद तस्कर मौके से फरार हो, पुलिस ने केस दर्ज कर उनकी जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
28 animals died as a truck full of cattle overturned: smuggler absconded
गौवंश से भरा ट्रक पलटा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के सागर जिले के अनेक ग्रामीण क्षेत्रों से अवैध रूप से गौवंश की तस्करी जारी है। यहां सड़कों पर आवारा घूम रहे और चरने गए मवेशियों को क्षेत्र में सक्रिय दलालों द्वारा चंद रुपयों के लालच में अवैध रूप से कत्लखानों में भेजा जाता है। इसी तरह कत्लखाने ले जाए जा रहे गौवंश से भरा आयशर ट्रक पलटने से 28 निरीह जानवरों की मौत हो गई।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: प्रदेश में वेस्टर्न डिस्टरबेंस से तापमान में आई गिरावट, एक अप्रैल को हल्की बारिश का अलर्ट
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, गौवंश से ठसाठस भरे आयशर ट्रक (क्रमांक MP-H 40 CT 4221) के पलटने से 28 मवेशियों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि अन्य मवेशी घायल हो गए। ट्रक में करीब 35 मवेशी क्रूरता पूर्वक भरे गए थे, जिन्हें रस्सियों से बांधा गया था। बांदरी थाना पुलिस के अनुसार यह घटना शुक्रवार और शनिवार की दरम्यानी रात करीब 3 से 4 बजे के बीच हुई। हादसे के बाद पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक तस्कर फरार हो गए। पुलिस ट्रक को जब्त कर थाने ले आई। पशु क्रूरता निवारण अधिनियम एवं अन्य संबंधित धाराओं के तहत अज्ञात तस्करों के खिलाफ केस दर्ज किया गया। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: आज मीन राशि में होगा शनिदेव का प्रवेश, मकर राशि में समाप्त होगी साढ़ेसाती, जानें क्या होंगे बदलाव

इधर,  तहसीलदार, थाना प्रभारी बांदरी, चौकी प्रभारी रजवांस और डॉक्टरों की टीम की उपस्थिति में मृत गौवंश को सुरक्षित स्थान पर दफना दिया गया, जबकि घायल पशुओं की मेडिकल जांच की गई।
  
ये वीडियो भी देखिए...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed