फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sagar: Under-construction railway under bridge eroded, 2 killed, including section engineer, two injured

सागर: निर्माणाधीन रेलवे अंडर ब्रिज की मिट्टी धंसी, सेक्शन इंजीनियर सहित 2 की मौत, दो घायल

Sat, 12 Feb 2022 11:47 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Sat, 12 Feb 2022 11:47 AM IST
सार

सागर में रेलवे के निर्माणाधीन अंडर ब्रिज की मिट्टी धंसने से 2 लोगों की मौत हो गई। वहीं, दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। हादसा शुक्रवार रात का बताया जा रहा है। मलबे में कुछ और लोगों के दबे होने की आशंका है।

विज्ञापन
Sagar: Under-construction railway under bridge eroded, 2 killed, including section engineer, two injured
सागर: घटनास्थल पर मलबा हटाता बचाव दल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सागर में रेलवे के निर्माणाधीन अंडर ब्रिज की मिट्टी धंसने से 2 लोगों की मौत हो गई, वहीं दो लोग हादसे में घायल हैं। कुछ और लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। घायलों का इलाज खुरई अस्पताल में जारी है।   
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार हादसा खुरई देहात थाना अंतर्गत सुमरेडी रेलवे स्टेशन के पास रेलवे फाटक क्रमांक 10 बी पर निर्माणाधीन अंडर ब्रिज का बताया जा रहा है। हादसे की सूचना पर रेलवे प्रबंधन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। हादसे की जानकारी मिलने पर सागर से घटनास्थल पर टावर वैगन भी अधिकारियों को लेकर रवाना हो गई है। सागर से एसडीआरएफ की टीम को भी घटनास्थल के लिए रवाना किया गया है। 
विज्ञापन


सेक्शन इंजीनियर सहित दो की मौत
निर्माणाधीन अंडर ब्रिज की पुलिया धसकने से सेक्शन इंजीनियर सहित दो रेलवे अधिकारियों की मौत की खबर है। जबकि दो अन्य घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिनका इलाज खुरई अस्पताल में जारी है। घटना शुक्रवार रात की बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार रात करीब 9:30 बजे अचानक निर्माणाधीन पुलिया की मिट्टी धंसक गई। हादसे के वक्त रेलवे के अधिकारी और कर्मचारी पटरियों का निरीक्षण कर रहे थे। हादसे में सेक्शन इंजीनियर आरएस मीना और सुखराम अहिरवार की मौत हो गई है। मृतक सेक्शन इंजीनियर आरएस मीणा राजस्थान के सवाई माधोपुर और सुखराम अहिरवार कटनी जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed