फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sagar: The farmer reached the collector's public hearing, wandering for compensation for the death of a cow for one and a half year, warning of self-immolation

सागर: कलेक्टर की जनसुनवाई में दंडवत पहुंचा किसान, डेढ़ साल से गाय की मौत के मुआवजे के लिए भटक रहा, आत्मदाह की चेतावनी

Thu, 27 Jan 2022 01:46 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 27 Jan 2022 01:46 PM IST
सार

सागर में गाय की मौत के बाद मुआवजे के लिए करीब डेढ़ साल से भटक रहा पीड़ित व्यक्ति कलेक्टर जनसुनवाई में दंडवत होकर आवेदन देने पहुंचा।
पीड़ित का कहना है कि वह अगले हफ्ते कलेक्ट्रेट कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान आत्मदाह करेगा। 

विज्ञापन
Sagar: The farmer reached the collector's public hearing, wandering for compensation for the death of a cow for one and a half year, warning of self-immolation
Sagar: मुआवजे की मांग को लेकर जनसुनवाई में दंडवत होकर पहुंचा पीड़ित - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सागर जिला कलेक्टर परिसर में जनसुनवाई के दौरान एक अनोखा मामला देखने मिला, जहां गाय की मौत के बाद मुआवजा मिलने का आदेश होने के बाद भी करीब डेढ़ साल से मुआवजा न मिलने के चलते पीड़ित व्यक्ति जनसुनवाई स्थल तक दंडवत होते हुए अपना आवेदन लेकर पहुंचा।
विज्ञापन


किसान संदीप का कहना है कि यदि एक सप्ताह के भीतर उसकी समस्या का निराकरण नहीं हुआ तो वह अगले हफ्ते कलेक्ट्रेट कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान आत्मदाह करेगा।
विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार सागर जिले के जैसीनगर तहसील अंतर्गत रमपुरा ग्राम निवासी किसान संदीप ठाकुर की 13 जुलाई 2020 को बिजली के खंभे में करंट की चपेट में आने से एक गाय की मौत हो गई थी। गाय की मौत के बाद निर्धारित मुआवजा प्राप्त करने के लिए वह कई बार सीहोरा स्थित  बिजली वितरण केंद्र, जैसीनगर तहसील कार्यालय और सागर कलेक्ट्रेट कार्यालय गया। सागर कलेक्ट्रेट कार्यालय में प्रत्येक मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में भी तीन बार आवेदन देने के बाद भी उसे मुआवजा राशि नहीं मिली तो चौथी बार किसान अनोखे अंदाज में कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचा और कलेक्ट्रेट गेट से जनसुनवाई स्थल तक दंडवत होते हुए अधिकारियों के समक्ष पहुंचा। मामले में निर्धारित मुआवजा दिलाने की मांग पर पीड़ित को कलेक्टर द्वारा मुआवजा राशि देने का आदेश पूर्व में ही जारी किया जा चुका है, परंतु बिजली विभाग के अधिकारियों की लापरवाही के चलते पीड़ित को मुआवजा नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


...तो कलेक्ट्रेट कार्यालय में आत्मदाह करेगा 
संदीप का कहना है कि यदि एक सप्ताह के भीतर उसकी समस्या का निराकरण नहीं हुआ तो वह अगले हफ्ते कलेक्ट्रेट कार्यालय में जन सुनवाई के दौरान आत्मदाह करेगा। इस मामले में जब अधिकारियों से उनका पक्ष जानना चाहा तो उन्होंने मीडिया से बात करने से इनकार कर दिया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed