फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sagar: Seven arrested for dacoity in broad daylight, goods worth Rs 61 lakh recovered from the accused

Sagar: दिनदहाड़े डकैती करने वाले सात गिरफ्तार, आरोपियों से 61 लाख रुपये का सामान बरामद

Fri, 21 Jul 2023 11:30 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 21 Jul 2023 11:30 PM IST
सार

सागर में मैनेजर के साथ हुई डकैती में पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके कब्जे से पुलिस ने 61 लाख का माल बरामद किया है। पुलिस पूछताछ कर रही है। 

विज्ञापन
Sagar: Seven arrested for dacoity in broad daylight, goods worth Rs 61 lakh recovered from the accused
सागर डकैती में सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सागर के मकरोनिया में दिनदहाड़े एक कंपनी मैनेजर की कार में घुसकर जबरन किडनैप कर डकैती करने वाले सात आरोपियों को पुलिस के गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने पूछताछ में अपना जुर्म स्वीकार किया है। 
विज्ञापन


25 मई को मैनेजर अशोक अहिरवार अपने ऑफिस से मकरोनिया जा रहे थे तभी सिविल लाइन के आगे कठवा पुल के पास अज्ञात आरोपियों ने कार को रोककर उसी कार में जबरन घुसकर मैनेजर अशोक अहिरवार का पिस्टल की नोक पर अपहरण कर लिया था। 6 से 7 घंटे मैनेजर को अपने पास रखा। मारपीट की और डरा धमकाकर फरियादी से सोने की चैन, ब्रेशलेट नगद रुपये और एटीएम कार्ड से 9लाख 51 हजार रुपये की डकैती की थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर पूरे मामले की जांच करने के लिए टीम गठित की थी। इसके बाद पुलिस को सफलता मिली और घटना में शामिल सात आरोपियों को धर दबोचा।
विज्ञापन


लग्जरी लाइफ जीने के लिए करते थे डकैती
मकरोनिया पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ की तो आरोपियों ने बताया कि वह लग्जरी लाइफ जीने और शौक पूरे करने के लिए डकैती करते थे। मामले में पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 4 कार, एक पिस्टल, एक मोटरसाइकिल, स्कूटी सहित 6 मोबाइल और नगद करीब तीन लाख रुपये सहित 61 लाख रुपये का सामान जब्त किया है। इनके पास से महंगी कार है और अन्य सामान कहां से आया पुलिस इसकी जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed