{"_id":"646394933471d32e8702946a","slug":"sagar-road-accident-two-died-in-car-and-bike-collision-2023-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sagar Road Accident: कार और बाइक की टक्कर में दो लोगों की मौत, नेशनल हाइवे-44 पर देवरी के बीना चौराहे की घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sagar Road Accident: कार और बाइक की टक्कर में दो लोगों की मौत, नेशनल हाइवे-44 पर देवरी के बीना चौराहे की घटना
Tue, 16 May 2023 08:06 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Tue, 16 May 2023 08:06 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के सागर जिले में सड़क हादसा हुआ है। हादसे में दो लोगों की मौत हुई है। यह हादसा सागर जिले से होकर गुजरने वाले नेशनल हाइवे-44 पर देवरी एरिया में स्थित बीना चौराहे पर हुई।
विज्ञापन
हादसे में दो लोगों की मौत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सागर जिले से होकर गुजरने वाले नेशनल हाइवे-44 पर देवरी बीना तिराहा पर मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। देवरी के बीना तिराहा पर मारुति कार और मोटर साइकिल की रोड क्रॉस करते वक्त जबरदस्त टक्कर हो गई, जिसमें कार अनियंत्रित होकर हाइवे पर पलट गई।
विज्ञापन
वहीं, कार की टक्कर से बाइक सवार एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची देवरी पुलिस के द्वारा कार सवार घायलों को 108 एंबुलेंस से देवरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार किया गया।
विज्ञापन
बता दें कि कार में एक ही परिवार के करीब छह लोग सवार थे, जो सभी निवासी सागर जिले के राहतगढ़ के रहने वाले हैं। ये सभी राहतगढ़ से नरसिंगपुर जा रहे थे। इसी दौरान सड़क हादसे का शिकार हो गए।
विज्ञापन
