{"_id":"648c6b45d7cd654f4303ad05","slug":"sagar-road-accident-truck-collided-with-bike-rider-two-sisters-died-in-accident-one-injured-2023-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sagar Road Accident: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, हादसे में दो सगी बहनों की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sagar Road Accident: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, हादसे में दो सगी बहनों की मौत, एक घायल
Fri, 16 Jun 2023 07:31 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Fri, 16 Jun 2023 07:31 PM IST
सार
मध्यप्रदेश में सागर जिले से होकर गुजरने वाले सागर नेशनल हाइवे-44 पर सड़क हादसा हुआ है। हादसे में दो सगी बहनों की मौत हो गई और बाइक चालक व्यक्ति घायल हुआ है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सागर नेशनल हाइवे-44 पर तेज रफ्तार कहर देखने को मिला। सागर के देवरी में खत्री ढाबा के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार दो सगी बहनों की मौके पर मौत हो गई। वहीं बाइक चालक व्यक्ति घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवरी इलाज के लाया गया है।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही देवरी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। सागर के तिलकगंज के रहने वाले संतोष चढ़ार के साथ प्रियंका चढ़ार और उसकी बहन पद्मा चढ़ार बाइक पर सवार होकर सागर से बरमान नर्मदा पूजन करने के लिए जा रही थी। देवरी के पास हाइवे पर खत्री ढाबा के पास पीछे से आ रहे ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर में संतोष बाइक से उछलकर सड़क किनारे जा गिरा और प्रियंका व पद्मा सड़क के बीच गिरी, जिससे ट्रक का पहिया उनके ऊपर से निकल गया।
विज्ञापन
घटना में प्रियंका और पद्मा की गंभीर चोट लगने से मौके पर मौत हो गई। घटनाक्रम की सूचना मिलते ही देवरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों का पंचनामा बनाया। शव पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजे गए हैं, मामले में पुलिस मर्ग कायम की।
विज्ञापन
