{"_id":"62a8b81999716241d12c4eec","slug":"sagar-news-a-girl-beat-youth-for-molesting-her-in-khurai","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sagar News: युवती से छेड़छाड़ युवक को पड़ी महंगी, युवती ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sagar News: युवती से छेड़छाड़ युवक को पड़ी महंगी, युवती ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा
Tue, 14 Jun 2022 10:02 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Tue, 14 Jun 2022 10:02 PM IST
सार
सागर जिले के खुरई तहसील परिसर में छेड़छाड़ करने पर एक युवक की युवती ने जमकर धुनाई की। बीच सड़क पर बहादुर बेटी ने चप्पल से मनचले की पिटाई की।
विज्ञापन
सागर में युवती ने छेड़छाड़ करने वाले युवक को पीटा।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
सागर जिले के खुरई तहसील परिसर के पास मनचले युवक को युवती के साथ छेड़छाड़ महंगी पड़ गई। छेड़छाड़ के बाद बहादुर बेटी ने युवक को बीच सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर चप्पल से पीटा। इसके बाद स्थानीय लोगों ने भी युवक की जमकर धुनाई की।
छेड़छाड़ की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक युवक भाग गया था। छेड़छाड़ का यह मामला सोमवार का बताया जा रहा है। युवती की इस बहादुरी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
जानकारी के मुताबिक सोमवार को एक युवती तहसील कार्यालय के पास खड़ी थी। तभी एक मनचला युवती को अकेला देख छेड़छाड़ करने लगा। पहले तो लड़की ने उसे नजरअंदाज कर दिया, लेकिन जब वह नहीं माना तो उसके पास जाकर उसकी पिटाई कर दी। मनचले के गाल पर एक के बाद एक कई थप्पड़ मारे। युवती का यह रूप से देखकर मनचला मौके से भाग निकला। युवती ने भी युवक के पीछे दौड़ लगाकर उसे पकड़ने का प्रयास किया।
विज्ञापन
मनचले के पीछे लड़की को भागता देख राह चलते लोगों ने उसे दबोच लिया। इस दौरान लड़की के साथ भीड़ ने भी युवक की जमकर धुनाई की। पिटाई के दौरान बदमाश युवती से माफी मांगता नजर आया। इसी दौरान युवक भीड़ के बीच से निकलकर भाग गया। छेड़छाड़ की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई, लेकिन तब तक युवक भाग चुका था।
थाना प्रभारी राघवेंद्र चौहान का कहना है कि युवती ने थाने में शिकायत दर्ज नहीं कराई और न ही मौके पर युवक मिला है। इसके बाद भी वायरल वीडियो और सीसीटीवी कैमरों की मदद से युवक की तलाश की जा रही है।