{"_id":"6479990888ff4d8286052549","slug":"sagar-mayor-s-husband-sushil-tiwari-removed-from-working-committee-letter-against-sharma-went-viral-2023-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sagar News: सागर महापौर के पति सुशील तिवारी को कार्यसमिति से हटाया, शर्मा के खिलाफ वायरल किया था पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sagar News: सागर महापौर के पति सुशील तिवारी को कार्यसमिति से हटाया, शर्मा के खिलाफ वायरल किया था पत्र
Fri, 02 Jun 2023 12:53 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Fri, 02 Jun 2023 12:53 PM IST
सार
मध्य प्रदेश के सागर की महापौर संगीता तिवारी के पति सुशील तिवारी को भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य पद से हटा दिया है। मामला प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा के खिलाफ एक पत्र को वायरल करने से जुड़ा है।
विज्ञापन
सुशील तिवारी और संगीता तिवारी प्रदेश के मंत्री भूपेंद्र सिंह को गुलदस्ता भेंट करते हुए।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सागर में भाजपा महापौर संगीता तिवारी के पति सुशील तिवारी पर गाज गिरी है। उन्हें भाजपा प्रदेश कार्यसमिति से हटा दिया गया है। मामला प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा के खिलाफ एक पत्र वायरल करने का है। उन्हें पिछले दिनों कारण बताओ नोटिस थमाया गया था। उसका वे संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। तिवारी को नगरीय विकास और आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह का करीबी बताया जाता है।
विज्ञापन
भाजपा के प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी ने एक पत्र जारी कर लिया है कि 25 मई को जारी कारण बताओ नोटिस का उत्तर प्राप्त हुआ है। आपका उत्तर संतोषजनक नहीं है। अतः भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने आपको तत्काल प्रभाव से पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य के दायित्व से मुक्त कर दिया है। पिछले दिनों भाजपा नेता सुशील तिवारी का एक पत्र वॉट्सएप पर वायरल हो गया था। उन्होंने सफाई में कहा था कि यह पत्र उनके पीए ने फॉरवर्ड किया था, उन्होंने नहीं। इसके अगले दिन वह महापौर संगीता तिवारी के साथ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिलने भी पहुंचे थे।
विज्ञापन
दरअसल, जो पत्र वायरल हुआ था उसमें वीडी शर्मा को लेकर अनर्गल टिप्पणियां की गई थी। तिवारी ने कुछ ही देर में उसे हटा लिया था। पार्टी हाइकमान तक मामला पहुंचने पर उन्हें नोटिस जारी हुआ था। कुछ लोग इसे सागर में मंत्रियों के बीच मचे आपसी घमासान से जोड़कर भी देख रहे हैं। पिछले दिनों खबर आई थी कि गोपाल भार्गव और गोविंद सिंह राजपूत ने भूपेंद्र सिंह के खिलाफ मोर्चा खोला था। उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से इसकी शिकायत भी की थी। हालांकि, बाद में किसी ने भी खुलकर इस पर कुछ नहीं बोला।
विज्ञापन
