{"_id":"61f8e62cba526267fd366d37","slug":"sagar-car-hit-by-unknown-vehicle-3-killed-in-horrific-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"सागर में सड़क हादसा: कार को ट्रक ने मारी टक्कर, तीन दोस्तों की मौत, कार हुई चकनाचूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सागर में सड़क हादसा: कार को ट्रक ने मारी टक्कर, तीन दोस्तों की मौत, कार हुई चकनाचूर
Tue, 01 Feb 2022 03:03 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Tue, 01 Feb 2022 03:03 PM IST
सार
सागर में भीषण सड़क हादसे में तीन दोस्तों की मौत हो गई। मृतकों की कार को ट्रक ने टक्कर मारी थी। पुलिस ने ट्रक जब्त कर लिया है, चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त कार
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सागर जिले में भीषण सड़क हादसे में तीन दोस्तों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बांदरी थाना इलाके ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार घटनास्थल पर ही चकनाचूर हो गई।
जानकारी के अनुसार हादसा झांसी-लखनादौन फोरलेन पर सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात बांदरी के पास हुआ। हादसे में कार सवार तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों के नाम आमिर उर्फ डब्बू खान (24), सुरेंद्र लोधी (23) और वकील खान (22) बताए गए हैं। तीनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। तीनों मृतक बांदरी के ही रहने वाले थे। बताया जा रहा था कि तीनों ढाबे से खाना खाकर लौट रहे थे। तभी मालथौन की ओर से आ रहे ट्रक ने कृषि उपज मंडी बांदरी के पास उनकी कार को टक्कर मार दी। हादसे के बाद ट्रक चालक व क्लीनर वाहन छोड़कर भाग निकले। हादसे की खबर लगते ही बांदरी पुलिस मौके पर पहुंची और खून से युवकों को बांदरी अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।