फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sagar: A young man fell into the river after slipping while grazing cattle, died due to drowning

Sagar: मवेशी चराने के दौरान पैर से फिसलने से युवक गिरा नदी में, एसडीआरएफ ने मशक्कत के बाद खोजा शव

Thu, 06 Jul 2023 11:42 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 06 Jul 2023 11:42 PM IST
सार

सागर जिले में एक युवक की नदी में डूबने से मौत हो गई। वह मवेशी चराने नदीं के पास पहुंचा था, तभी उसका पैर फिसल गया और वो नदी में जा गिरा। एसडीआरएफ की टीम ने घंटों की मशक्कत के बाद उसका शव तलाश कर बाहर निकाला। 

विज्ञापन
Sagar: A young man fell into the river after slipping while grazing cattle, died due to drowning
सागर में नदी में डूबे युवक का शव तलाश करती एसडीआरएफ की टीम। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सागर जिले के रहली थाना क्षेत्र में नदी में डूबने की वजह से एक व्यक्ति की जान चली गई। वही मवेशी चराने गया था तभी पैर फिसलने से नदी में जा गिरा और उसकी मौत हो गई। घटना रहली के बड़गांन गांव से निकली देहार नदी की है। 
विज्ञापन


जहां कृष्ण कुमार सिंह दांगी सुबह-सुबह मवेशी चराने के लिए घर से निकला था और वह मवेशियों को लेकर देहार नदी के किनारे पहुंच गया। यहां पर नदी में पैर फिसल जाने से कृष्ण कुमार नदी में जा गिरा और डूबने लगा। पीछे से आ रहे कृष्ण कुमार के भतीजे ने जब यह देखा तो तत्काल ही आसपास के ग्रामीणों को बुलाया, लेकिन तब तक कृष्ण कुमार नदी में डूब गया। 
विज्ञापन


पहले ग्रामीणों ने तलाशा लेकित कृष्ण कुमार का कुछ पता नहीं चला। परिजनों की सूचना के बाद रहली पुलिस मौके पर पहुंची और युवक की नदी में तलाश की, लेकिन तब भी कोई सफलता नहीं मिली। इसके बाद सूचना पर सागर से एसडीआरएफ की टीम बढ़गान गांव पहुंची और युवक की तलाश शुरू की। एसडीआरएफ की टीम ने सर्चिंग कर कृष्ण कुमार के शव को बाहर निकाला। रहली थाना प्रभारी रोहित मिश्रा ने बताया कि वह मवेशी चराने के लिए गए थे इसी दौरान उनके साथ यह हादसा हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed