{"_id":"6215bf8b6d96e051e6218f66","slug":"sagar-12-year-old-boy-got-shot-came-out-through-the-chest","type":"story","status":"publish","title_hn":"सागर: 12 साल के बच्चे को लगी गोली, सीने से आरपार निकली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सागर: 12 साल के बच्चे को लगी गोली, सीने से आरपार निकली
Wed, 23 Feb 2022 10:30 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Wed, 23 Feb 2022 10:30 AM IST
सार
सागर में एक 12 साल के बच्चे को गोली लगने का मामला सामने आया है। गोली बच्चे के सीने से आरपार हो गई, हादसे के बाद बच्चे को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन
सागर में 12 साल के बच्चे को लगी गोली (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सागर में एक बच्चे को गोली लगने का मामला सामने आया है। घटना सिविल लाइन थाना अंतर्गत पथरिया जाट की है। बताया जा रहा है कि पथरिया जाट स्थित हॉर्स राइडिंग के पास 12 वर्षीय रीतेश रजक अपने छोटे भाई के साथ खेत में बेर खा रहा था। तभी अचानक रीतेश के बायीं तरफ खून बहने लगा। जिसे देखकर बच्चों ने शोर मचाया। बच्चे की आवाज सुनकर ग्रामीण पहुंचे, जिसके बाद उसे अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों के अनुसार गोली आरपार निकल जाने से बच्चे की जान बच गई। यदि गोली अंदर रहती तो स्थिति खराब हो सकती थी।
बताया जा रहा है कि घटनास्थल के पास ही सेना का फायरिंग रेंज एरिया भी है। बच्चे के पिता उत्तम रजक ने बताया कि फायरिंग रेंज में प्रैक्टिस हो रही थी तभी अचानक बच्चे को गोली लग गई, बच्चे को गोली लगने की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। फिलहाल सिविल लाइन थाना पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धारा 307 के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया गया है।