{"_id":"622d9c7c6c81b10aeb33b749","slug":"saffron-color-painted-on-dargah-in-narmadapuram-chakkajam-on-semri-harchand-road-in-protest-case-registered-against-unknown","type":"story","status":"publish","title_hn":"नर्मदापुरम में दरगाह पर भगवा रंग पोता: विरोध में सेमरी हरचंद रोड पर चक्काजाम, अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नर्मदापुरम में दरगाह पर भगवा रंग पोता: विरोध में सेमरी हरचंद रोड पर चक्काजाम, अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज
Sun, 13 Mar 2022 12:55 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Sun, 13 Mar 2022 12:55 PM IST
सार
नर्मदापुरम में सेमरी हरचंद रोड पर स्थित दरगाह पर शनिवार रात असामाजिक तत्वों ने भगवा रंग पोत कर तोड़फोड़ की। इससे गुस्साए मुस्लिम समाज के लोगों ने चक्काजाम किया। प्रशासन ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। इलाके में अभी तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन
नर्मदापुरम में दरगाह पर पोता भगवा रंग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नर्मदापुरम जिले के बाबई में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। सेमरी हरचंद रोड पर स्थित दरगाह पर शनिवार रात असामाजिक तत्वों ने भगवा रंग पोत कर तोड़फोड़ की। इससे गुस्साए मुस्लिम समाज के लोगों ने चक्काजाम किया। प्रशासन ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
दरअसल असामाजिक तत्वों ने सेमरी हरचंद रोड पर स्थित दरगाह पर शनिवार रात को भगवा रंग पोत दिया। रविवार सुबह 8 बजे कुछ लोग दरगाह पहुंचे तो जानकारी लगी। इसके बाद मुस्लिम समुदाय के लोग एकत्रित हो गए और चक्काजाम कर दिया। इससे सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना के बाद मौके पर जिला प्रशासन और पुलिस के अधिकारी पहुंचे। उन्होंने लोगों को समझाकर जाम खुलवाया। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।