{"_id":"609672259cc7185cce0e5a0f","slug":"sad-farewell-gwalior-sister-in-law-marriage-dolly-and-bhabhi-dead-body-from-the-same-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुखद विदाई: एक ही घर से उठी ननद की डोली, दूसरे दरवाजे से भाभी की अर्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुखद विदाई: एक ही घर से उठी ननद की डोली, दूसरे दरवाजे से भाभी की अर्थी
Sat, 08 May 2021 04:42 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sat, 08 May 2021 04:42 PM IST
सार
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में पिछले दिनों दिल दहला देने वाली घटना सामने आई । एक ही घर से ननद की डोली को विदा किया जा रहा था, वहीं दूसरे दरवाजे से उसकी भाभी की अर्थी उठाई जा रही थी।
विज्ञापन
Dead body
- फोटो : पिक्साबे
विस्तार
वह वक्त कितना दुखद रहा होगा जब एक परिवार से लड़की की विदाई हो रही हो और उसी घर के दूसरे दरवाजे से उसकी भाभी की अर्थी उठ रही हो। सोचने पर ही रोंगटे खड़े हो जाते हैं, लेकिन यह सच है। ग्वालियर में पिछले दिनों एक घर से ननद की विदाई हो रही थी और उसी की भाभी की अर्थी भी निकल रही थी। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो सोमवार को ननद की शादी में भाभी व्यस्त थीं, इसी दौरान भाभी करंट की चपेट में आ गई और मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद शादी मातम में बदल गई।
ननद की शादी के दिन करंट की चपेट में आई भाभी
बीते दिनों जिले के माधवगंज थाना इलाके में रहने वाले नगर निगम कर्मचारी अजय पाल की बहन की शादी थी। कोरोना के चलते अजय ने शादी घर से करने का फैसला किया। शादी के दिन अजय की पत्नी रेणी काफी व्यस्त थी। शादी की रस्मों को पूरा करने के बाद वह अपने दूसरे घर जा रही थी। रास्ते में बिजली का तार पोल पर लटक रहा था। रेणू को पता नहीं कि इसमें करंट दौड़ रहा है, रेणू ने जैसे ही खंभे को पकड़ा कि वह करंट की चपेट में आ गई। आनन फानन में रेणू को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।