फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sad end of love story in Khandwa, the fight between husband and wife over food reached to death

MP News: खंडवा में प्रेम कहानी का दुखद अंत, खाना बनाने की बात पर पति-पत्नी में लड़ाई मौत तक पहुंच गई

Tue, 13 Dec 2022 11:47 AM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा Published by: रवींद्र भजनी Updated Tue, 13 Dec 2022 11:47 AM IST
सार

मध्यप्रदेश के खंडवा में 15 साल पहले परिवार की सहमति के बिना शादी करने वाले युगल की प्रेम कहानी का दुखद अंत हुआ है। खाना बनाने की बात को लेकर दंपती में झगड़ा हुआ और पति ने पत्नी की हत्या कर दी।
 

विज्ञापन
Sad end of love story in Khandwa, the fight between husband and wife over food reached to death
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

मध्यप्रदेश के खंडवा में प्रेम विवाह करने वाले दंपती की कहानी हत्या की दास्तान में बदल गई। इस प्रेम कहानी की शुरुआत तब हुई जब वे नाबालिग थे। दोनों एक-दूसरे से शादी करना चाहते थे। परिजन सहमत नहीं हुए तो दोनों घर से भाग गए। पिछले 15 साल से दोनों साथ रह रहे थे। तीन बच्चों को भी जन्म दिया। दंपती के रिश्ते में शराब ने जहर घोल दिया। नशे में आए दिन विवाद होते थे। रविवार रात खाना बनाने की बात पर दोनों में झगड़ा हुआ था। सात साल के बेटे के सामने पति ने पत्नी को बेरहमी से पीटा। उसके बाद उसकी गला दबाकर हत्या कर दी।

विज्ञापन


जावर पुलिस के अनुसार कमलिया गांव में रहने वाली 30 वर्षीय माया पति भीलू की लाश रात को घर के अंदर जमीन पर पड़ी थी। माया के चेहरे, सिर, गले, पेट और हाथ-पैरों में मारपीट के निशान थे। भीलू घटनास्थल से फरार हो चुका था। पुलिस ने मर्ग कायम कर माया के शव का सोमवार को पोस्टमॉर्टम करवाया। परिजन के बयान के आधार पर भीलू के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है। माया के भाई राकेश ने बताया कि 15 साल पहले माया और भीलू घर से भाग गए थे। उसके बाद वे साथ रहने लगे। इनके तीन बच्चे भी हुए। भीलू लकड़ी बेचने का काम करता है और शराब पीने का आदी है। इनके बीच शराब को लेकर झगड़े होते थे। भीलू शराब पीकर माया के साथ मारपीट करता था। रविवार रात भी खाना बनाने की बात पर दोनों में झगड़ा हुआ था। 
विज्ञापन


भीलू ने विवाद होने पर माया को बेरहमी से पीटा। पहले लात-घूंसों से उसे मारा फिर लाठी से पीटा। फिर गला दबाकर माया की हत्या कर दी। घर में तब इनका सात वर्षीय बेटा रूपेश मौजूद था। दोनों छोटी बहन मामा के घर थी। जब माया के शरीर ने हरकत करना बंद कर दी तो भील घर से कुछ दूर रहने वाले ससुराल वालों के पास पहुंचा। यहां उनसे कहा कि माया को लात मार दी थी। उसके बाद वह उठ नहीं रही। भाई राकेश समेत अन्य परिजन दौड़कर माया के घर पहुंचे। तब पता चला कि माया की मौत हो गई है। घर में मौजूद बेटे रूपेश ने पिता की दरिंदगी बयां की तो ससुराल वालों ने भीलू को वहीं पकड़ लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


माया के घरवालों ने भीलू को कमरे में बंधक बना लिया। उसे पुलिस के हवाले करने के लिए फोन लगाया। पुलिस जब तक मौके पर पहुंच पाती, उससे पहले गांव में लाइट चली गई। कमरे में अंधेरा था तभी भीलू घर के पिछले दरवाजे से भाग निकला। परिजन उसे पकड़ने दौड़े लेकिन वह हाथ नहीं आया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed