फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ruckus in MP after Rajasthan: Stone pelting and arson on Ram Navami procession in Khargone, curfew imposed, four injured

रामनवमी पर एमपी में बवाल: खरगोन-बड़वानी में जुलूस पर पथराव, पेट्रोल बम फेंके, कर्फ्यू लगाया, एसपी-टीआई समेत कई घायल

Sun, 10 Apr 2022 10:01 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sun, 10 Apr 2022 10:01 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के खरगोन-बड़वानी में रामनवमी के जुलूस पर पथराव हो गया। पेट्रोेल बम फेंकने के साथ ही आगजनी भी की गई। घटना में एसपी-टीआई समेत चार लोगों के घायल होने की  सूचना है। अल्पसंख्यक समुदाय बहुल क्षेत्र में पथराव के बाद कर्फ्यू लगा दिया गया है। संवेदनशील इलाके में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।

विज्ञापन
Ruckus in MP after Rajasthan: Stone pelting and arson on Ram Navami procession in Khargone, curfew imposed, four injured
खरगोन में रामनवमी के जुलूस पर पथराव के आगजनी भी हुई। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के करौली के बाद मध्य प्रदेश के खरगोन में रामनवमी के जुलूस पर पथराव हो गया। उपद्रव के दौरान पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ चौधरी और कोतवाली थाना प्रभारी बनवारी मंडलोई भी घायल हो गए। चार लोगों के घायल होने की भी सूचना है। अल्पसंख्यक समुदाय बाहुल क्षेत्र में पथराव के बाद कर्फ्यू लगा दिया गया है। संवेदनशील इलाके में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। 
विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार खरगोन में रामनवमी के जुलूस पर अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों ने एक गली से पथराव कर दिया। पेट्रोल बम भी फेंके गए। इसके बाद दोनों तरफ से पथराव शुरू हो गया। इस घटना के बाद शहर के अलग-अलग तीन से चार इलाकों में पथराव की घटना हुई। खरगोन के तालाब चौक, गौशाला मार्ग, मोतीपुरा जमकर पथराव हुआ। घटना में तीन से चार घरों में आगजनी भी हुई। घटना की सूचना के बाद इलाके में पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रभावित इलाके तालाब चौक, मोतीपुरा, गौशाला मार्ग और टावर क्षेत्र में कर्फ्यू लगा दिया गया। घटना में पुलिस कर्मी समेत तीन से चार लोगों के घायल होने की प्राथमिक सूचना है। इलाके में तनाव बना हुआ है। पुलिस की गाड़ियां इलाके में घुम रही है और लोगों से घरों में रहने की अपील कर रही है। हालात देखते हुए प्रशासन ने पड़ोसी जिलों से अतिरिक्त पुलिस बल भी बुला लिया।
विज्ञापन

 

Ruckus in MP after Rajasthan: Stone pelting and arson on Ram Navami procession in Khargone, curfew imposed, four injured
उपद्रवियों ने गाड़ियों में भी आग लगा दी। - फोटो : सोशल मीडिया
एडीएम एस.एस. मुजालदा ने बताया कि रामनवमी के जुलूस के दौरान दो पक्षों में पथराव हो गया और आगजनी हुई है। शांति कायम करने के लिए शहर के कुछ चिन्हित इलाकों में कर्फ्यू लगाया है। इधर विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि बुलडोजर मामा के राज में इतनी हिमाकत एक-एक पत्थर का हिसाब होगा। आगजनी की वसूली भी होगा। अब सोचो कितने पंचर जोड़ने पड़ेंगे।


बता दें इससे पहले राजस्थान के करौली में भी जुलूस के अल्पसंख्यक इलाके से निकलते समय छतों से पथराव कर दिया गया था। इसके बाद लोगों ने लाठी-डंडे से हमला कर दिया था। असामाजिक तत्वों ने घरों और दुकानों में भी आगजनी कर दी थी।  
 

Ruckus in MP after Rajasthan: Stone pelting and arson on Ram Navami procession in Khargone, curfew imposed, four injured
सेंधवा में उपद्रव के बाद पुलिस बल तैनात किया गया। - फोटो : सोशल मीडिया
बड़वानी में भी पथराव
बड़वानी जिले के सेंधवा में रामनवमी पर ग्राम मडगांव से डीजे के साथ आ रही शोभायात्रा पर जोगवाड़ा रोड पर पथराव हो गया। इससे अफरातफरी मच गई। पथराव से दुकानों में सामान टूटा वहीं कुछ बाइक भी क्षतिग्रस्त हुई है। वहीं दो बाइक जलाई गई हैं। मौके पर जिले से भारी पुलिस बल पहुंच गया। पथराव के दौरान एक पुलिस अफसर सहित अन्य लोग भी घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि निरीक्षक बलदेवसिंह मुजाल्दा को सिर पर चोट लगी है। चार अन्य लोग घायल हुए हैं। जिनका अस्पताल में प्राथमिक उपचार किया गया। सूचना पर कलेक्टर शिवराजसिंह वर्मा एवं एसपी दीपक कुमार शुक्ला भी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। कलेक्टर वर्मा के अनुसार फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।
 
गुजरात, राजस्थान, झारखंड के शहरों में भी तनाव
मध्य प्रदेश के अलावा गुजरात, राजस्थान, झारखंड के शहरों में भी रामनवमी पर तनाव की स्थिति बनी। गुजरात के हिम्मतनगर और खंभात शहर में रामनवमी के जुलूस के दौरान दो समुदायों के बीच सांप्रदायिक झड़प हो गई। इस दौरान लोगों ने एक-दूसरे पर पथराव भी किया। इससे कई दुकानें और वाहनों को नुकसान पहुंचा है। पुलिस को स्थिति पर काबू पाने के लिए आंसू गैस के गोले दागने पड़े।
झारखंड के लोहरदगा के सदर थाना क्षेत्र के हिरही गांव में हुई, जबकि दूसरी घटना बोकारो के बेरमो इलाके में दर्ज की गई। दोनों जगह रामनवमी पर निकले जुलूस को निशाना बनाया गया। जमकर पत्थरबाजी हुई। उपद्रवियों ने मेले को आग के हवाले करने की कोशिश की।
राजस्थान के भरतपुर में रामनवमी के अवसर पर शहर में लगाए गए स्पीकर को लेकर विवाद हो गया। मस्जिद के सामने भजन बजाने पर तनातनी जैसा माहौल बन गया। जामा मस्जिद के सामने एक पोल पर लगाए गए स्पीकर से रामनवमी के अवसर पर धार्मिक संगीत भजन चल रहे थे। शिकायत के बाद पुलिस ने स्पीकर को बंद करवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed