फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   RPF post in-charge at Katni railway station saved the life of the passenger by giving CPR.

MP News: कटनी मुड़वारा स्टेशन में आरपीएफ की सजगता से यात्री की बची जान, सीपीआर देकर भेजा जिला अस्पताल

Sun, 21 Jan 2024 12:53 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sun, 21 Jan 2024 12:53 PM IST
सार

कटनी मुड़वारा स्टेशन पर सागर जा रहा एक यात्री अचानक प्लेटफॉर्म नंबर 2/3 में गिर पड़ा और दर्द से तड़पने लगा। तभी आरपीएफ चौकी प्रभारी ओमप्रकाश गुर्जर ने मानवता का परिचय देते हुए यात्री को तुरंत ही सीपीआर देकर उसकी जान बचा ली। 

विज्ञापन
RPF post in-charge at Katni railway station saved the life of the passenger by giving CPR.
पीड़ित यात्री को सीपीआर देते सीआरपीएफ के जवान। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

कटनी आरपीएफ की टीम ने एक बार फिर अपनी मानवीय संवेदना और सजगता से एक मुसाफिर यात्री की जान बचा ली। मामला कटनी मुड़वारा स्टेशन का है, जहां सागर जा रहा एक यात्री अचानक प्लेटफॉर्म नंबर 2/3 में गिर पड़ा और दर्द से तड़पने लगा। स्टेशन में गश्त लगा रहे आरपीएफ चौकी प्रभारी ओमप्रकाश गुर्जर पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। सीने में दर्द और घबराहट से पीड़ित 55 वर्षीय बुजुर्ग यात्री को तुरंत ही सीपीआर देने लगे। बुजुर्ग की हालत स्थिर होने पर प्रभारी ओ.पी. गुर्जर ने उसे स्टाफ के साथ गाड़ी से जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया। 

विज्ञापन


मामले की जानकारी देते हुए आरपीएफ मुड़वारा चौकी प्रभारी ओमप्रकाश गुर्जर ने बताया कि कटनी मुड़वारा स्टेशन के प्लेटफॉर्म तीन की ओर सागर जा रहे यात्री अशोक मिश्रा पिता विश्वनाथ मिश्रा जिसे सांस लेने में तकलीफ के साथ सीने में दर्द तेज होने के चलते उसे अर्ध-बेहोशी की हालत में मिला था। उसे सीपीआर देते उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर आरती सोंधिया ने जांच करते हुए बताया कि यात्री को हार्ट अटैक आया था। यदि समय रहते सीपीआर न मिलता तो शायद उसकी मौत हो सकती थी। वहीं, बुजुर्ग के साथ हुए मामले की जानकारी उनके परिजनों को पहुंचाई जिन्हें आरपीएफ ने बैग, मोबाइल सहित अन्य चीजे सौंपी गई। वहीं पिता को स्वस्थ हाल में पाकर पूरा परिवार आरपीएफ के सभी जवानों का आभार करती दिखे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed