{"_id":"5d30af7d8ebc3e6ce47b1a34","slug":"road-accident-in-madhya-pradesh-one-killed-congress-leader-tipania-also-seriously-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्य प्रदेश: सड़क हादसे में कांग्रेस नेता पद्मश्री प्रह्लाद टिपानिया घायल, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्य प्रदेश: सड़क हादसे में कांग्रेस नेता पद्मश्री प्रह्लाद टिपानिया घायल, एक की मौत
Thu, 18 Jul 2019 11:12 PM IST
Nilesh Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: Nilesh Kumar
Updated Thu, 18 Jul 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
Road Accident at Indore Highway
- फोटो : Social Media
मध्य प्रदेश के भोपाल से देवास आने के क्रम में एक वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दुर्घटना में गाड़ी में सवार जगदीश पटेल की मौत हो गई, जबकि पद्म श्री सम्मान प्राप्त कांग्रेस नेता प्रह्लाद टिपानिया घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए इंदौर ले जाया गया है।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश के देवास लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी और मशहूर कबीर भजन गायक प्रहलाद टिपानिया की कार हाईवे पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हाईवे पर कार के सामने किसी जानवर के आ जाने के कारण कार अनियंत्रित हो गई और बुरी तरह दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घायलों को आष्टा सरकारी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद इंदौर रेफर किया गया है।
विज्ञापन
प्रह्लाद टिपानिया मशहूर भजन गायक भी हैं। वह कबीर गायन में पारंगत हैं। उनके गायन के लिए ही उन्हें केंद्र सरकार ने पद्म श्री से नवाजा है। खबरों के मुताबिक उन्हें ज्यादा गंभीर चोट नहीं आई है। चिकित्सकों के अनुसार, घायलों की मरहम-पट्टी की गई है और स्थिति में पहले की अपेक्षा सुधार है।
विज्ञापन
