फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Road accident at National Highway-92 in Bhind district, Madhya Pradesh

मध्यप्रदेश : एनएच-92 पर सड़क हादसे में एक ही परिवार के छह लोगों की मौत

Thu, 23 Jan 2020 07:02 PM IST
देव कश्यप एएनआई, भिंड
एएनआई, भिंड Published by: देव कश्यप Updated Thu, 23 Jan 2020 07:02 PM IST
विज्ञापन
Road accident at National Highway-92 in Bhind district, Madhya Pradesh
प्रतीकात्मक तस्वीर

मध्यप्रदेश के भिंड जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-92 पर गुरुवार को सड़क हादसे में एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दो पुरुष, तीन महिलाएं और एक बच्चा शामिल है। पुलिस ने बताया कि भिंड-इटावा हाइवे पर गोहद चौराहे के पास एक कार सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई।

विज्ञापन


हादसे में कार सवार एक ही परिवार के छह सदस्यों की मौत हो गई। कार सवार उत्तर प्रदेश के इटावा के रहने वाले थे। कार में फंसे शवों को बाहर निकालने में पुलिस को मशक्कत करनी पड़ी, क्योंकि दुर्घटना के बाद कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी।
विज्ञापन

 

पुलिस ने बताया कि यूपी के सिरसई गांव निवासी एक परिवार ऑल्टो कार से ग्वालियर से वापस घर जा रहा था। इसी दौरान गोहद चौराहे के पास ये हादसा हो गया। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी और दो शवों को कार से बाहर निकाला। 

विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि ट्रक केडबरी कंपनी का माल लेकर कानपुर से आ रहा था। टक्कर के बाद ट्रक भी पलट गया। कार के परखच्चे उड़ गए। मृतकों की पहचान दीप सिंह राजावत, वीर सिंह राजावत, नीतू राजावत, कमलेश कुमारी, जीवन देवी और बच्चा ऋषभ तोमर के रूप में हुई है। 

पुलिस ने बताया कि सभी मृतकों के शव गोहद अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिए गए हैं और परिजन को हादसे की जानकारी दे दी गई है।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed