{"_id":"637d85e81ffc6a33767c7e56","slug":"road-accident-an-unknown-vehicle-collided-with-a-bike-in-katni-three-friends-died-on-the-spot","type":"story","status":"publish","title_hn":"Road Accident: कटनी में अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, तीन दोस्तों की घटना स्थल पर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Road Accident: कटनी में अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, तीन दोस्तों की घटना स्थल पर मौत
Wed, 23 Nov 2022 08:01 AM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
Published by: अरविंद कुमार
Updated Wed, 23 Nov 2022 08:01 AM IST
सार
मध्यप्रदेश के कटनी जिले में मंगलवार देर शाम एक बाइक पर तीन दोस्त जा रहे थे। इन्हें कटनी-दमोह मार्ग पर एक अज्ञात चारपहिया वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों दोस्तों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
सड़क हादसे में तीन की मौत
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कटनी जिले में कटनी-दमोह मार्ग पर रीठी और देवरीकला फाटक के बीच बाइक सवार तीन युवकों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों शव कब्जे में लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रीठी भिजवाया है।
विज्ञापन
रीठी थाना प्रभारी सतीश तिवारी ने बताया, पटौंहा चिखला निवासी भजन सिंह (22) ठाकुर पिता कदम सिंह, अरविंद ठाकुर (24) पुत्र सद्दू सिंह, निवासी पटौंहा और अभिषेक ठाकुर (18) पुत्र साठे राजा निवासी पटौंहा तीनों दोस्त थे। मंगलवार देर शाम को किसी काम से बाइक से रीठी गए थे। रीठी से काम करने के बाद तीनों पेट्रोल पंप पहुंचे और गाड़ी में पेट्रोल भरवाने के बाद वापस पटौंहा लौट रहे थे। तीनों बाइक से जैसे ही रीठी और देवरीकला फाटक के बीच बनी पुलिया के पास पहुंचे, ऐसे में अज्ञात वाहन ने उनको टक्कर मार दी और भाग निकला। दुर्घटना में तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
राहगीरों ने घटना की जानकारी रीठी पुलिस को दी। मौके पर थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर उनकी शिनाख्त कराते हुए परिजनों को सूचना दी। साथ ही तीनों शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रीठी भिजवाया है। थाना प्रभारी ने बताया, युवकों को टक्कर मारने वाला वाहन अज्ञात है, उसके संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
