{"_id":"688b40964e9071ca720878ba","slug":"womans-bag-stolen-in-a-moving-train-thief-arrested-in-khajuraho-due-to-grps-vigilance-bag-containing-jewelry-and-cash-rewa-news-c-1-1-noi1337-3231005-2025-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewa News: चलती ट्रेन में महिला का बैग चोरी, खजुराहो से पकड़ा गया चोर, गहनों और नकदी समेत बैग बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewa News: चलती ट्रेन में महिला का बैग चोरी, खजुराहो से पकड़ा गया चोर, गहनों और नकदी समेत बैग बरामद
Fri, 01 Aug 2025 08:29 AM IST
रीवा ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा
Published by: रीवा ब्यूरो
Updated Fri, 01 Aug 2025 08:29 AM IST
सार
रीवा जीआरपी ने चलती ट्रेन में महिला यात्री का बैग चोरी करने वाले आरोपी को खजुराहो से गिरफ्तार किया है। बैग में रखी सोने की चेन, अंगूठी और 12,000 रुपये बरामद कर लिए गए हैं।
विज्ञापन
चोरी गया सामान बरामद।
विस्तार
चलती ट्रेन में यात्रियों के सामान की सुरक्षा को लेकर अक्सर सवाल उठते रहते हैं, लेकिन इस बार रीवा जीआरपी ने सतर्कता और सक्रियता का परिचय देते हुए एक बड़ी चोरी का सफलतापूर्वक खुलासा किया है।
घटना 28 जुलाई की है, जब प्रयागराज से अंबेडकरनगर जा रही एक महिला यात्री का कीमती सामान और नकदी से भरा बैग ट्रेन से चोरी हो गया। महिला की शिकायत के आधार पर जीआरपी ने तत्काल जांच शुरू की और मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार, महिला ने अपने बैग में एक सोने की चेन, एक अंगूठी और लगभग 12,000 रुपये रखे थे। यात्रा के दौरान वह बैग को सिरहाने रखकर सो रही थीं। इस दौरान आरोपी ने मौके का फायदा उठाया और बैग लेकर ट्रेन से उतर गया।
ये भी पढ़ें: 'मैं जा रही हूं', जिस पर लगाए उत्पीड़न के आरोप, वो HC का जज बना तो महिला जज ने दिया इस्तीफा; भावुक कर देगा
विज्ञापन
मामले की जांच कर रही जीआरपी टीम को एक मुखबिर से अहम सुराग मिला, जिसके आधार पर पुलिस ने खजुराहो से एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया। पूछताछ में युवक ने चोरी की बात स्वीकार कर ली। आरोपी के पास से महिला का चोरी गया बैग भी बरामद कर लिया गया, जिसमें सभी सामान सोने की चेन, अंगूठी और नकद रुपये मिले। पुलिस अधीक्षक रेल ने भी इस त्वरित कार्रवाई के लिए टीम की सराहना की है। साथ ही यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा के दौरान सतर्क रहें और कीमती सामानों की सुरक्षा में लापरवाही न बरतें।
ये भी पढ़ें: दोस्तों को पत्र लिखकर कहा-मुझे नाचते हुए विदा करना; पांच साल बाद मौत; बैंड की धुन पर नाचा यार