फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Stolen bike found submerged in pond: Sensation in Chuhiya village of Mauganj, villagers suspect local youth

Mauganj News: तालाब में डूबी मिली चोरी की बाइक, ग्रामीणों ने जताई स्थानीय युवक पर आशंका

Mon, 14 Jul 2025 08:55 PM IST
रीवा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: रीवा ब्यूरो Updated Mon, 14 Jul 2025 08:55 PM IST
सार

मऊगंज जनपद के छुहिया गांव में चोरी हुई बाइक तालाब में डूबी मिली, जिससे गांव में सनसनी फैल गई। बाइक मालिक रामजी गुप्ता की बाइक 12 जुलाई को चोरी हुई थी। ग्रामीणों को आशंका है कि स्थानीय व्यक्ति संलिप्त हो सकता है। पुलिस जांच की मांग की गई है। 

विज्ञापन
Stolen bike found submerged in pond: Sensation in Chuhiya village of Mauganj, villagers suspect local youth
photo

विस्तार

मऊगंज जनपद की सरैहा ग्राम पंचायत अंतर्गत छुहिया गांव में चोरी की एक बाइक तालाब में डूबी हालत में मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। यह घटना रविवार रात उस समय सामने आई जब ग्रामीणों ने गुम हुई बाइक को गांव के पास स्थित तालाब में देखा।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- खौफनाक: दो करोड़ के लिए यूट्यूब देखकर रची साजिश, खुद को मरा साबित करने युवक को जिंदा जलाया, ऐसा था पूरा प्लान
विज्ञापन


बाइक मालिक रामजी उर्फ टिंकू गुप्ता ने बताया कि 12 जुलाई की रात उन्होंने अपनी बाइक घर के सामने खड़ी की थी। करीब एक घंटे बाद जब वे बाहर निकले, तो बाइक वहां से गायब थी। परिवार और ग्रामीणों की मदद से बाइक को चारों ओर ढूंढा गया, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला।आख़िरकार 13 जुलाई की रात 8:30 बजे गांव के तालाब में बाइक डूबी हुई मिली। मामले की सूचना तत्काल ग्राम पंचायत के सरपंच सुरेश गुप्ता को दी गई। इसके बाद ग्रामीणों की मदद से तालाब से बाइक को बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी देखी गई। उनका कहना है कि चोर बाइक को चोरी करने की मंशा से ले गए थे, लेकिन संभवतः बाइक स्टार्ट न होने के कारण उसे तालाब में फेंक दिया गया। इससे यह संदेह भी जताया जा रहा है कि इस वारदात में किसी स्थानीय युवक की संलिप्तता हो सकती है। ग्रामीणों ने इस घटना को गंभीर मानते हुए पुलिस से जांच की मांग की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed