{"_id":"6afc877b4ddfd931b5019427","slug":"rewa-silpara-canal-two-twin-brothers-missing-rescue-operation-postponed-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"रीवा: सिलपरा नहर में डूबने से दो जुड़वा भाई लापता, रेस्क्यू अभियान टला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रीवा: सिलपरा नहर में डूबने से दो जुड़वा भाई लापता, रेस्क्यू अभियान टला
Tue, 17 Nov 2026 10:27 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Tue, 17 Nov 2026 10:27 PM IST
सार
रीवा के बिछिया थाना क्षेत्र की सिलपरा नहर में डूबने से 17 वर्षीय जुड़वा भाई अंशु सेन और प्रांशु सेन लापता हो गए। दोनों मंगलवार शाम पांच दोस्तों के साथ घूमने निकले थे। अंधेरा होने के कारण पुलिस रेस्क्यू अभियान शुरू नहीं कर सकी। बुधवार सुबह तलाश अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
रीवा जिले के दो जुड़वा भाई पानी में डूब गए।
- फोटो : File Photo
विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें
बिछिया थाना क्षेत्र स्थित सिलपरा नहर में मंगलवार शाम डूबने से 17 साल के दो जुड़वा भाई लापता हो गए। लापता हुए दोनों भाइयों की पहचान पोडकी गांव निवासी अंशु सेन और प्रांशु सेन के रूप में हुई है। ये दोनों वर्तमान में शहर के पीटीएस चौराहे के पास किराए के कमरे में रहते थे।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, दोनों भाई मंगलवार शाम पांच दोस्तों के साथ घूमने के लिए बाहर निकले थे। इसी दौरान वे सिलपरा नहर पहुंचे, जहां दोनों भाइयों के डूबने की घटना हुई। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची।
ये भी पढ़ें- ममता हुई शर्मसार: दो मासूम बेटियों की हत्या करने वाली मां को उम्रकैद, पति का गुस्सा बच्चियों पर निकाला था
विज्ञापन
अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू अभियान टला
पुलिस ने नहर में डूबे युवकों की तलाश के लिए तत्काल रेस्क्यू अभियान चलाने की तैयारी की, लेकिन रात होने और अंधेरा छा जाने के कारण अभियान शुरू नहीं हो सका। मामले में बिछिया थाना प्रभारी अंकिता मिश्रा ने बताया कि अंधेरा होने की वजह से अभियान टालना पड़ा। अब बुधवार सुबह दोनों भाइयों की तलाश के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया जाएगा।