{"_id":"680261ca10f680637903d82d","slug":"patanjali-will-invest-1000-crore-rupees-in-mauganj-rewa-news-c-1-1-noi1337-2848747-2025-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP: मऊगंज में पतंजलि ग्रुप लगाएगा 1000 करोड़ का एकीकृत प्रसंस्करण केंद्र, किसानों के उत्पादों की होगी खरीदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP: मऊगंज में पतंजलि ग्रुप लगाएगा 1000 करोड़ का एकीकृत प्रसंस्करण केंद्र, किसानों के उत्पादों की होगी खरीदी
Fri, 18 Apr 2025 10:59 PM IST
रीवा ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊगंज
Published by: रीवा ब्यूरो
Updated Fri, 18 Apr 2025 10:59 PM IST
सार
बनारस-नागपुर मार्ग पर स्थित 157.9 हेक्टेयर भूमि पर बनने वाले इस औद्योगिक हब से न केवल क्षेत्र का आर्थिक परिदृश्य बदलेगा, बल्कि हजारों स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर भी मिलेंगे।
विज्ञापन
photo
- फोटो : credit
विस्तार
आचार्य स्वामी बालकृष्ण शुक्रवार को मऊगंज दौरे पर पहुंचे, जहां उनका स्वागत किया। स्वामी बालकृष्ण ने मऊगंज के घुरेहटा क्षेत्र में पतंजलि ग्रुप को आवंटित भूमि का निरीक्षण किया, जहां 400 एकड़ क्षेत्रफल में एकीकृत प्रसंस्करण केंद्र स्थापित किया जाना है। इस दौरान कलेक्टर, एसडीएम मऊगंज, तहसीलदार, उद्योग विभाग के अधिकारी सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
एकीकृत प्रसंस्करण केंद्र परियोजना मऊगंज जिले के औद्योगिक विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है। पतंजलि ग्रुप लगभग 1000 करोड़ रुपये का निवेश करते हुए इस क्षेत्र में एक ऐसा औद्योगिक केंद्र विकसित करेगा, जिसमें खाद्य प्रसंस्करण, आयुर्वेदिक उत्पाद निर्माण, प्राकृतिक चिकित्सा, स्किल डेवलपमेंट सेंटर और अन्य व्यावसायिक सुविधाएं शामिल होंगी। यह केंद्र हरिद्वार स्थित फूड एंड हर्बल पार्क की तर्ज पर तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: पहले फ्लाइट, फिर दो दिन मालगाड़ी में सफर, अगरतला से विदिशा पहुंची दो बच्चों की मां, जानें प्रेम कहानी
विज्ञापन
बनारस-नागपुर मार्ग पर स्थित 157.9 हेक्टेयर भूमि पर बनने वाले इस औद्योगिक हब से न केवल क्षेत्र का आर्थिक परिदृश्य बदलेगा, बल्कि हजारों स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर भी मिलेंगे। इसके अलावा पतंजलि ग्रुप ने विंध्य क्षेत्र के किसानों को आश्वस्त किया है कि उनके द्वारा उत्पादित कृषि उपज की पूरी खरीदी की जाएगी। विशेष रूप से संतरा और नींबू जैसे फलों की खरीदी के लिए योजनाएं बनाई जा रही हैं।
ये भी पढ़ें: शिक्षक की शर्मनाक करतूत, स्कूली बच्चों को पिलाई शराब, वीडियो वायरल होने पर गिरी गाज
भोपाल में आयोजित उच्चस्तरीय बैठक के बाद मध्यप्रदेश इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (MPIDC) ने पतंजलि को भूमि आवंटन की जानकारी के साथ 26 करोड़ रुपये की डिमांड नोटिस भी जारी की है। संभावना जताई जा रही है कि मई के पहले सप्ताह में पतंजलि की तकनीकी टीम मऊगंज पहुंचेगी और निर्माण कार्य की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।
