फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Katni News ›   MP News: Katni teacher made school children drink alcohol

MP News: शिक्षक की शर्मनाक करतूत, स्कूली बच्चों को पिलाई शराब, वीडियो वायरल होने पर गिरी गाज

Fri, 18 Apr 2025 09:42 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 18 Apr 2025 09:42 PM IST
सार

शिक्षक की इस घोर लापरवाही और मध्यप्रदेश सिविल सेवा नियमों के विपरीत आचरण को देखते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इस दौरान शिक्षक लाल नवीन को विकासखंड बड़वारा में अटैच किया गया है।  

विज्ञापन
MP News: Katni teacher made school children drink alcohol
शिक्षक ने स्कूली बच्चों को पिलाई शराब। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कहते हैं, ईश्वर से ऊंचा पद गुरु का होता है, लेकिन जब यही गुरु पढ़ाने की बजाय बच्चों को शराब पिलाने लगे तो क्या होगा? जी हां, ऐसा ही मामला मध्यप्रदेश के कटनी जिले से सामने आया है, जहां एक शिक्षक सात स्कूली बच्चों को देशी शराब पिलाते हुए नजर आ रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने आरोपी शिक्षक को निलंबित कर दिया है।

विज्ञापन


दरअसल, यह मामला कटनी जिले के बड़वारा विकासखंड का बताया जा रहा है, जहां शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बरही में पदस्थ शिक्षक लाल नवीन प्रताप सिंह ने शिक्षा के मंदिर को मधुशाला में बदल दिया। उन्होंने बच्चों को शराबी बना दिया और एक के बाद एक जाम पिलाते गए। इस दौरान, किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। शिक्षक की इस करतूत को देखकर हर कोई हैरान है। बता दें कि वायरल वीडियो में शिक्षक लाल नवीन प्रताप सिंह 7 स्कूली बच्चों को एक-एक करके शराब परोसते हुए नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: वक्फ बोर्ड पूरी तरह खत्म हो, बंगाल में लगे राष्ट्रपति शासन, शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती बोले
विज्ञापन
विज्ञापन


वीडियो वायरल होने के बाद कटनी कलेक्टर दिलीप कुमार यादव ने जिला शिक्षा अधिकारी को जांच के निर्देश दिए। जिला शिक्षा अधिकारी पृथ्वीपाल सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो कुछ दिन पुराना है, जिसकी सच्चाई जानने के लिए 6 विकासखंडों के बीआरसी को वीडियो में दिख रहे शिक्षक की पुष्टि के लिए कहा गया। बड़वारा से पुष्टि हुई कि शिक्षक का नाम लाल नवीन प्रताप सिंह है, जो शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बरही में पदस्थ हैं।

ये भी पढ़ें: पहले फ्लाइट, फिर दो दिन मालगाड़ी में सफर, अगरतला से विदिशा पहुंची दो बच्चों की मां, जानें प्रेम कहानी

शिक्षक की इस घोर लापरवाही और मध्यप्रदेश सिविल सेवा नियमों के विपरीत आचरण को देखते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इस दौरान शिक्षक लाल नवीन को विकासखंड बड़वारा में अटैच किया गया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed