फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   murder love affair bjp leader durgesh tiwari arrested photo viral

Rewa: मऊगंज से दिल दहला देने वाला मामला, मोहब्बत में मर्डर, आरोपी भाजपा नेता दुर्गेश तिवारी गिरफ्तार

Sat, 19 Jul 2025 12:42 PM IST
रीवा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा Published by: रीवा ब्यूरो Updated Sat, 19 Jul 2025 12:42 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के मऊगंज जिले के देवरी सेंगरान गांव में हुए 17 वर्षीय सुमित शर्मा हत्याकांड में BJP युवा मोर्चा के मंडल उपाध्यक्ष दुर्गेश तिवारी की गिरफ्तारी ने राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है।

विज्ञापन
murder love affair bjp leader durgesh tiwari arrested photo viral
आरोपी भाजपा नेता दुर्गेश तिवारी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मऊगंज जिले के नईगड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत देवरी सेंगरान गांव में एक दिल दहला देने वाले हत्याकांड में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के मंडल उपाध्यक्ष दुर्गेश तिवारी की गिरफ्तारी ने राजनीतिक गलियारों में सनसनी फैला दी है। यह मामला 17 वर्षीय सुमित शर्मा की हत्या से जुड़ा है, जिसकी जांच करीब 11 महीनों तक चली।
विज्ञापन


सुमित शर्मा, जो परिवार का इकलौता बेटा था, 15 अगस्त 2023 को घर से निकला था और उसके बाद कभी वापस नहीं लौटा। अगली सुबह उसका खून से लथपथ शव खेत में मिला, जिस पर चाकू के कई गहरे घाव थे। इस हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग की बात सामने आई है, जो लड़की के परिवार को मंजूर नहीं था।
विज्ञापन


पुलिस ने महीनों की तफ्तीश के बाद तीन आरोपियों अर्पित त्रिपाठी, अनीत त्रिपाठी और दुर्गेश तिवारी को गिरफ्तार किया है। लेकिन मामला तब और गंभीर हो गया जब हत्या के बाद दुर्गेश तिवारी की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई, जिसमें वह अपने घर पर मिठाई बांटता नजर आया। साथ ही एक वीडियो में भाजपा विधायक की हूटर लगी गाड़ी आरोपी के घर के बाहर खड़ी दिखी और दुर्गेश तिवारी उन्हें अगवानी करता नजर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:  हरदा की घटना और लाठीचार्ज के विरोध में करणी सैनिकों का प्रदर्शन, ASP को हटाने की मांग, दी चेतावनी

यह घटनाक्रम न केवल न्याय व्यवस्था बल्कि सत्ता से जुड़े रिश्तों पर भी सवाल खड़े कर रहा है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ साक्ष्य जुटा लिए हैं और उन्हें कोर्ट में पेश कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक का कहना है कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है और सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और फोटो को भी जांच का हिस्सा बनाया गया है। यदि सत्ता से किसी भी प्रकार की संलिप्तता पाई जाती है तो उस दिशा में भी कार्रवाई की जाएगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed