फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Mauganj police arrested an 'inspector' with a reward of 10,000 rupees

Rewa News: 10 हजार का इनामी ‘इंस्पेक्टर’ चढ़ा मऊगंज पुलिस के हत्थे, भाजपा नेता समेत तीन पहले ही जेल में

Mon, 13 Oct 2025 07:22 PM IST
रीवा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊगंज Published by: रीवा ब्यूरो Updated Mon, 13 Oct 2025 07:22 PM IST
सार

मऊगंज पुलिस ने 17 वर्षीय सुमित शर्मा हत्या केस के फरार 10 हजार के इनामी आरोपी मृत्युंजय शर्मा उर्फ इंस्पेक्टर को गिरफ्तार किया। 15 अगस्त की रात सुमित की बेरहमी से हत्या की गई थी। मामले में तीन आरोपी पहले ही जेल भेजे जा चुके हैं। पुलिस ने आरोपी से चाकू बरामद किया। 

विज्ञापन
Mauganj police arrested an 'inspector' with a reward of 10,000 rupees
इनामी आरोपी मृत्युंजय शर्मा उर्फ इंस्पेक्टर को पुलिस ने दबोच लिया है।

विस्तार

मऊगंज पुलिस ने रविवार को एक बड़ी सफलता हासिल की है। 15 अगस्त 2024 की रात हुई 17 वर्षीय सुमित शर्मा की सनसनीखेज हत्या के मामले में फरार चल रहे 10 हजार रुपए के इनामी आरोपी मृत्युंजय शर्मा उर्फ इंस्पेक्टर को पुलिस ने दबोच लिया है। आरोपी ग्राम देवरी सेंगरान का निवासी बताया जा रहा है।

विज्ञापन


यह वही मामला है, जिसने पूरे मऊगंज और आसपास के इलाकों को हिला कर रख दिया था। स्वतंत्रता दिवस की रात सुमित शर्मा नामक युवक को किसी अज्ञात व्यक्ति का फोन आया था। वह घर से बाहर निकला, लेकिन फिर कभी लौटकर नहीं आया। अगले दिन सुबह ग्रामीणों ने घर से करीब 300 मीटर दूर खेत में सुमित का लहूलुहान शव देखा। शरीर पर गहरे घावों के निशान थे और हाथ-पैर जले हुए थे। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई कि उसे चाकुओं से गोदा गया था और गर्म रॉड से जलाया गया था।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- इनकम टैक्स विभाग ने दिलीप बिल्डकॉन के ठिकानों पर छापेमारी, दो जगह टीमें खंगाल रही दस्तावेज
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच में तेजी लाई और कुछ ही दिनों में चौंकाने वाले खुलासे किए। इस हत्या का मास्टरमाइंड कोई और नहीं बल्कि भाजपा युवा मोर्चा रामपुर मंडल का उपाध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी निकला। उसके साथ अर्पित त्रिपाठी और अनित त्रिपाठी नामक दो अन्य आरोपी भी शामिल थे। तीनों को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। पूछताछ में यह खुलासा हुआ कि मृतक सुमित शर्मा का अपने पड़ोसी से प्रेम प्रसंग चल रहा था, जिसे लेकर दुर्गेश और उसके साथियों में गहरी रंजिश थी। इसी कारण उन्होंने हत्या की साजिश रची और वारदात को अंजाम दिया।

घटना के बाद से ही मुख्य आरोपी मृत्युंजय शर्मा उर्फ इंस्पेक्टर फरार चल रहा था। पुलिस अधीक्षक ने उसकी गिरफ्तारी पर 10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। लगातार ट्रैकिंग और मुखबिर की सूचना के आधार पर रविवार को मऊगंज पुलिस ने उसे पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर जब्त कर लिया है।

 

photo

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed