फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   the village is mourning due to the death of two young men and a woman who drowned in the baoli

Rewa News: बचाने चला था ज़िंदगी, खुद बन गया हादसे का शिकार; बाऊली में डूबे दो युवक-युवती की मौत

Thu, 07 Aug 2025 04:59 PM IST
रीवा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा Published by: रीवा ब्यूरो Updated Thu, 07 Aug 2025 04:59 PM IST
सार

हनुमाना थाना क्षेत्र के रघुनाथगढ़ गांव में एक युवती बाऊली में गिर गई, जिसे बचाने कूदा युवक भी डूब गया। दोनों की मौत हो गई। ग्रामीणों ने शव बाहर निकाले और अस्पताल ले गए, जहां उन्हें मृत घोषित किया गया। हादसे से गांव में शोक का माहौल है।

विज्ञापन
the village is mourning due to the death of two young men and a woman who drowned in the baoli
डूबने से दो की मौत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हनुमाना थाना क्षेत्र के रघुनाथगढ़ गांव में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसा घटित हुआ, जिसने पूरे गांव को सदमे में डाल दिया। गांव की एक पुरानी बाऊली (पानी से भरा गड्ढा) में डूबने से एक युवती और उसे बचाने गए युवक की मौत हो गई।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, आंचल साकेत (19 वर्ष), पिता पन्नालाल साकेत, किसी कारणवश बाऊली में गिर गई। उसकी चीख-पुकार सुनकर गांव का ही राजेश साकेत (28 वर्ष) उसे बचाने के लिए तुरंत पानी में कूद पड़ा। लेकिन अफसोस, गहराई और कीचड़ की वजह से वह भी बाहर नहीं निकल सका। कुछ ही मिनटों में दोनों की सांसें हमेशा के लिए थम गईं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- सेना को भी नहीं छोड़ा! सूर्या मैराथन के नाम पर 54 लाख की ठगी, निजी कंपनी ने तोड़ा भरोसा
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय ग्रामीणों ने किसी तरह दोनों को बाऊली से बाहर निकाला और तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही हनुमाना पुलिस मौके पर पहुंची, पंचनामा तैयार किया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। इस हादसे के बाद से गांव में शोक और सन्नाटा छा गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed