फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Facebook fraud: 60 thousand rupees were swindled in the name of a friend

Rewa News: सऊदी में रह रहे संजय विश्वकर्मा की फर्जी आईडी से 60 हजार की ठगी, दोस्त को बनाया शिकार

Sat, 02 Aug 2025 02:16 PM IST
रीवा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा Published by: रीवा ब्यूरो Updated Sat, 02 Aug 2025 02:16 PM IST
सार

MP: पुलिस ने साइबर सेल को अलर्ट कर दिया है और बैंक ट्रांजैक्शन डिटेल के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है। यह घटना एक बार फिर सोशल मीडिया पर फर्जी प्रोफाइल के ज़रिए की जा रही ठगी के खतरनाक तरीके को उजागर करती है।

विज्ञापन
Facebook fraud: 60 thousand rupees were swindled in the name of a friend
फर्जी आईडी से 60 हजार की ठगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोशल मीडिया पर साइबर ठगी के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। ताजा मामला मऊगंज के सोनवर्षा गांव का है, जहां एक युवक से उसके ही दोस्त के नाम पर 60 हजार रुपये की ठगी कर ली गई। ठगों ने सऊदी अरब में रह रहे संजय विश्वकर्मा की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर यह साजिश रची और शिवानंद पटेल नामक युवक को झांसे में ले लिया।

विज्ञापन

शिवानंद ने बताया कि उसका दोस्त संजय वर्तमान में सऊदी अरब में नौकरी करता है। शुक्रवार को उसे फेसबुक मैसेंजर पर संजय की प्रोफाइल से एक संदेश मिला, जिसमें खुद को संजय बताते हुए मदद मांगी गई। संदेश भेजने वाले ने बताया कि उसका वीजा खत्म हो गया है और वह मुसीबत में फंसा हुआ है।

विज्ञापन

बातचीत के दौरान ठगों ने एक कथित एजेंट का मोबाइल नंबर भी भेजा और शिवानंद से एजेंट के खाते में पैसे ट्रांसफर करने की गुहार लगाई। अपने सच्चे दोस्त की मदद करने के भाव से शिवानंद ने बिना किसी जांच-पड़ताल के दो किश्तों में कुल 60 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद जब शिवानंद ने सीधे सऊदी अरब में रह रहे संजय से संपर्क किया, तो सारा मामला सामने आया। तब तक वह साइबर ठगों का शिकार बन चुका था।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: दोस्तों के साथ पार्टी करने गया युवक डैम में डूबा, गुनगा इलाके में हुआ हादसा; पुलिस जांच में जुटी

घटना की जानकारी मिलते ही शिवानंद ने नईगढ़ी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके बाद वह शुक्रवार शाम मऊगंज स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचा और पूरे घटनाक्रम की लिखित शिकायत सौंपी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एएसपी ने त्वरित जांच और आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

पुलिस ने साइबर सेल को अलर्ट कर दिया है और बैंक ट्रांजैक्शन डिटेल के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है। यह घटना एक बार फिर सोशल मीडिया पर फर्जी प्रोफाइल के ज़रिए की जा रही ठगी के खतरनाक तरीके को उजागर करती है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed