{"_id":"68184e16522004006a0da513","slug":"amazing-bullying-took-away-the-car-from-the-house-police-station-in-charge-is-not-taking-any-action-rewa-news-c-1-1-noi1337-2910263-2025-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mauganj News: दबंगई पर उतरा बैंक मैनेजर, जबरन उठाई कार, पुलिस बनी तमाशबीन, इंसाफ के लिए दर-दर भटक रहा पीड़ित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mauganj News: दबंगई पर उतरा बैंक मैनेजर, जबरन उठाई कार, पुलिस बनी तमाशबीन, इंसाफ के लिए दर-दर भटक रहा पीड़ित
Mon, 05 May 2025 05:11 PM IST
रीवा ब्यूरो
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
Published by: रीवा ब्यूरो
Updated Mon, 05 May 2025 05:11 PM IST
सार
मऊगंज मध्यांचल ग्रामीण बैंक के मैनेजर सूर्यकांत सिंह पर वार्ड 7 निवासी देवेंद्र पांडेय ने आरोप लगाया है कि उन्होंने उनसे पुरानी सियाज कार खरीदी थी।
विज्ञापन
photo
विस्तार
मध्यांचल ग्रामीण बैंक मऊगंज में पद पर तैनात मैनेजर सूर्यकांत सिंह पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। वार्ड क्रमांक 7 के रहने वाले देवेंद्र पाण्डेय का कहना है कि उन्होंने बैंक मैनेजर से एक पुरानी मारुति सुजुकी सियाज कार खरीदी थी। इसके बदले में उन्होंने पूरी रकम भी दे दी थी और गाड़ी उनके नाम पर ट्रांसफर हो चुकी थी।
विज्ञापन
देवेंद्र ने लगाए आरोप
देवेंद्र का आरोप है कि कुछ दिन पहले मैनेजर सूर्यकांत सिंह उनके घर आए और जबरदस्ती कार ले गए। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो मैनेजर ने धमकी दी कि अगर दोबारा पैसे नहीं दिए, तो कार वापस नहीं मिलेगी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: घर के सामने दूल्हे के नाना को ट्रक ने रौंदा, ग्रामीणों ने शव रखकर किया नेशनल हाइवे जाम
विज्ञापन
देवेंद्र ने इस घटना की शिकायत मऊगंज थाने में करने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने कोई मामला दर्ज नहीं किया। पीड़ित का कहना है कि उन्हें न्याय नहीं मिल पा रहा है। न्याय की उम्मीद में पीड़ित ने मऊगंज पुलिस अधीक्षक से भी गुहार लगाई, परंतु आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। देवेंद्र का कहना है कि कार उनके नाम पर है और सभी दस्तावेज उनके पास मौजूद हैं, इसके बावजूद उनकी गाड़ी जबरन छीन ली गई है।
'जमीन विवाद में लाठी-फरसे से हमला'
मऊगंज जिले के आमोखर गांव में पुरानी जमीन के विवाद ने खतरनाक रूप ले लिया। छोटे भाई ने अपने ही बड़े भाई के पूरे परिवार पर लाठी, डंडे और फरसे से हमला कर दिया। इस हमले में एक महिला समेत तीन लोग बुरी तरह घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए रीवा के संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल श्यामवती चौबे ने बताया कि वह अपने पति केशव चौबे, बेटे, बेटी और बहू के साथ वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने मायके आई थीं। शनिवार को वह अपने खेत में बाथरूम के लिए गड्ढा खुदवा रही थीं। तभी उनके देवर वहां आया और काम रोकने को कहा। उसने गाली-गलौज शुरू कर दी।
ये भी पढ़ें: तिरंगा झंडा लगाकर कर रहे थे प्रतिबंधित कोरेक्स सिरप की तस्करी, पुलिस ने ऐसे किया खुलासा
श्यामवती कुछ समझ पाती, इससे पहले ही उस पर लाठी-डंडे और फरसे से हमला कर दिया गया। जब पति और बेटा उसे बचाने आए, तो उन्हें भी पीटा गया। बेटी और बहू को भी मारने से नहीं छोड़ा गया। इस हमले में श्यामवती, उनके पति और बेटे को गंभीर चोटें आईं। तीनों को रीवा के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
पुलिस को सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुंचे। पीड़ितों की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है और आरोपी की तलाश की जा रही है। पुलिस के अनुसार, दोनों भाइयों के बीच जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था, जो अब हिंसक हो गया। गांव में तनाव का माहौल है, लेकिन पुलिस हालात पर नजर बनाए हुए है।
