फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Rewa: To fulfill the dreams of martyr husband awarded with Vir Chakra, wife became lieutenant, training will start in Chennai from May 28

रीवा: वीर चक्र से सम्मानित शहीद पति के सपनों को पूरा करने के लिए पत्नी बनी लेफ्टिनेंट, 28 मई से चेन्नई में शुरू होगा प्रशिक्षण

Sat, 07 May 2022 02:17 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा Published by: दिनेश शर्मा Updated Sat, 07 May 2022 02:17 PM IST
सार

रीवा जिले के ग्राम फरेदा के लांस नायक स्वर्गीय दीपक सिंह की पत्नी रेखा सिंह ने उनके सपने को पूरा किया है। रेखा का चयन भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर हुआ है। 28 मई से चेन्नई में प्रशिक्षण शुरू होगा। प्रशिक्षण पूरा होने पर एक साल में रेखा भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनकर सेवाएं देंगी।
 

विज्ञापन
Rewa: To fulfill the dreams of martyr husband awarded with Vir Chakra, wife became lieutenant, training will start in Chennai from May 28
शहीद दीपक सिंह को मरणोपरांत वीर चक्र से नवाजा गया। 24 नवंबर 2021 को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने रेखा सिंह को वीर चक्र दिया। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश की बेटी दुखों का पहाड़ पार कर आज अपने पति के सपने को पूरा कर पाई है। ग्राम फरेदा के लांस नायक स्वर्गीय दीपक सिंह की पत्नी रेखा सिंह का चयन भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर हुआ है। 28 मई से चेन्नई में प्रशिक्षण शुरू होगा। प्रशिक्षण पूरा होने पर एक साल में रेखा भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनकर सेवाएं देंगी।

विज्ञापन


बता दें कि दीपक सिंह 15 जून 2020 में लद्दाख के गलवां घाटी में मातृभूमि की रक्षा करते हुए शहीद हो गए थे। विवाह के केवल 15 महीने बाद रेखा ने अपने पति को खो दिया। दीपक सिंह को मरणोपरांत वीर चक्र से सम्मानित किया गया। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शहीद के परिजन को एक करोड़ रुपये की सहायता राशि प्रदान की थी। 
विज्ञापन


रेखा सिंह ने बताया कि विवाह के बाद पति दीपक सिंह ने रेखा को अधिकारी बनने के लिए प्रेरित किया। रेखा सिंह ने अपने पति की मृत्यु के बाद उनके सपने को पूरा करने का संकल्प लिया। रेखा का कहना है कि जब कोई नव विवाहिता किसी कारणवश अपने पति को खो देती है तो समाज उस बेटी के भविष्य को लेकर अनेक प्रश्नचिन्ह लगाता है तथा तरह-तरह के लांछन लगाकर भविष्य के आगे बढ़ने के सभी मार्ग बंद करने का प्रयास करता है। मैं ऐसे व्यक्तियों का मुंह बंद करने और अपनी बहनों को हौसला देने के लिए सेना में शामिल हुई हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपने संघर्ष को याद कर रेखा ने बताया कि मैंने जब पति के सपने को लेकर घरवालों से बात की तो सभी ने मेरा हौसला बढ़ाया। मायके और ससुराल के परिवारजनों ने पूरा सहयोग किया। विवाह से पहले रेखा सिंह जवाहर नवोदय विद्यालय सिरमौर में शिक्षिका के रूप में कार्य कर रही थीं। रेखा सिंह को मध्यप्रदेश शासन की ओर से शिक्षाकर्मी वर्ग दो पद पर नियुक्ति दी गई। उन्होंने पूरी जिम्मेदारी से अपना शिक्षकीय दायित्व निभाया। लेकिन उनके मन में सेना में जाने की इच्छा लगातार बलवती होती रही। रेखा सिंह ने जिला सैनिक कल्याण कार्यालय से इस संबंध में चर्चा की। रेखा सिंह को रीवा जिला प्रशासन तथा जिला सैनिक कल्याण कार्यालय ने सेना में चयन के संबंध में उचित मार्गदर्शन और संवेदनशीलता से सहयोग दिया।
 
रेखा का कहना है कि मुझे उचित मार्गदर्शन मिला। मैंने नोएडा जाकर सेना में भर्ती होने के लिए प्रवेश परीक्षा की तैयारियों का प्रशिक्षण लिया। रीवा में मैंने फिजिकल ट्रेनिंग ली। अपने प्रथम प्रयास में मुझे सफलता नहीं मिली। लेकिन दूसरे प्रयास में मेरा चयन भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर हुआ है।


2019 में हुई थी शादी
 रेखा की शादी बिहार रेजिमेंट की 16वीं बटालियन के नायक दीपक सिंह के साथ 2019 में हुई थी। 15 जून, 2020 को गलवां में दीपक ने सर्वोच्च बलिदान दे दिया। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मरणोपरांत उन्हें वीर चक्र से सम्मानित किया।


नौकरी छोड़ी, फिर तैयारी
रेखा बताती हैं, पति की मौत का दुख और देश के प्रति प्रेम ने मुझे शिक्षक की नौकरी छोड़कर सेना में अधिकारी बनने के लिए प्रेरित किया। लेकिन नोएडा जाकर ट्रेनिंग और प्रवेश परीक्षा की तैयारी करना, आसान नहीं था। शारीरिक प्रशिक्षण के बावजूद पहले प्रयास में मैं सफल नहीं हो पाई। लेकिन हौसला नहीं खोया और तैयारी जारी रखी। दूसरे प्रयास में मेहनत रंग लाई और मैं लेफ्टिनेंट के पद के लिए चुन ली गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed