फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Rewa: The car fell uncontrollably into the well while backing up, the young man died tragically

नशे के ओवरडोज ने ली जिंदगी: रीवा में कार बैक करते समय अनियंत्रित होकर कुएं में गिरी, युवक की दर्दनाक मौत

Thu, 14 Apr 2022 04:21 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Thu, 14 Apr 2022 04:21 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के रीवा में एक युवक कार को बैक करते समय वाहन समेत कुएं में गिर गया। हादसे में युवक की दर्दनाक मौत हो गई।

विज्ञापन
Rewa: The car fell uncontrollably into the well while backing up, the young man died tragically
कुएं में गिरी कार। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रीवा जिले में कार बैक करने के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। हादसे में कार सवार युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार रीवा जिले के सिरमौर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम उमरी के बदराव गौतमान में बुधवार रात एक कार बैक करते समय एक युवक कार समेत कुएं में जा गिरा। हादसे में युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की सूचना पर एसएफएल व पुलिस टीम  मौके पर पहुंची और घटना का निरीक्षण किया। पुलिस ने कुएं से शव को बाहर निकाला और पीएम के लिए भेजा।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि बुधवार शाम अतुल गौतम पुत्र शिवेन्द्र गौतम (25) निवासी बदरावं गौतमान टोला अपने दो दोस्तों विकास गौतम और विकास मिश्रा के साथ कार क्रमांक RJ 09 CC 3416 में घूमने निकला था। तीनों दोस्तों ने पहले रीवा के सिरमौर स्थित एक डामर प्लांट में शराब और बीयर की पार्टी की। शराब पीने के बाद युवक देर रात उमरी मोड़ में घूमने आए थे। नशे में होने के चलते युवकों की कार अनियंत्रित होकर एक खंभे से टकरा गई और खेत में घुस गई। कार के खेत में घुसने के बाद अतुल को दोनों दोस्त विकास गौतम और विकास मिश्रा कार से नीचे उतरकर उसे बैक करा रहा थे। लेकिन रात में अंधेरा होने के चलते और तेज एक्सीलेटर के कारण कार खेत में बने कुएं में जा गिरी। 
विज्ञापन


कार के गिरने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। युवक को दोनों दोस्तों ने शोर मचाकर लोगों से मदद मांगी। कुएं में पानी ज्यादा होने की वजह से मोटर से पानी निकाला गया। बाद में पुलिस ने क्रेन से को बाहर निकाला। युवक को बाहर निकालवाकर अस्पताल भेजा, जहां जांच के दौरान डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव के पीएम के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed