फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Rewa News: Three died in a road accident in Rewa district of Madhya Pradesh

Rewa News: कंटेनर की चपेट में आई बाइक, 10वीं की परीक्षा देकर लौट रहे छात्र और दो छात्राओं की मौत 

Sat, 05 Mar 2022 06:02 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा Published by: रवींद्र भजनी Updated Sat, 05 Mar 2022 06:02 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के रीवा में 10वीं की परीक्षा देकर लौट रहे एक छात्र और दो छात्राओं की सड़क हादसे में मौत हो गई। तीनों एक बाइक पर सवार थे। 
 

विज्ञापन
Rewa News: Three died in a road accident in Rewa district of Madhya Pradesh
रीवा में सड़क हादसा। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश के रीवा में भीषण सड़क हादसे में एक छात्र और दो छात्राओं की मौत हो गई। कंटेनर की चपेट में बाइक आने से यह हादसा हुआ। तीनों 10वीं की परीक्षा देकर घर लौट रहे थे। दुर्घटना के बाद लोगों ने चक्काजाम कर दिया, जिससे दोनों तरफ आवागम ठप हो गया। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक ताज, रानू और ईष्मा अंसारी चचेरे भाई-बहन हैं। तीनों कक्षा 10 की परीक्षा देने स्कूल गए थे। हनुमना में परीक्षा केंद्र था। परीक्षा देकर घर लौटते समय बाइक हादसे का शिकार हो गई। मृतकों का पोस्टमार्टम हनुमान के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया गया। बाइक सवार तीनों लोग खटखरी पहुंचे थे, तभी वहां कंटेनर ने आगे चल रही बाइक को ठोकर मार दी। इससे तीनों सड़क पर जा गिरे। ट्रेलर चालक ने तीनों को कुचल दिया। इससे तीनों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। शाहपुर थाना प्रभारी बालकेश सिंह ने बताया कि कंटेनर की ठोकर से एक छात्र और दो छात्राओं की मौत हो गई। पुलिस ने कंटेनर के चालक को हिरासत में ले लिया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed