फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Rewa: Gang making fake narcotic cough syrup busted, four accused arrested

Rewa: नकली नशीला कफ सिरप बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, चार आरोपी गिरफ्तार

Wed, 18 May 2022 08:54 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Wed, 18 May 2022 08:54 AM IST
सार

रीवा पुलिस ने नकली नशीला कफ सिरप बनाने वाले गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को ठिकाने से पुलिस ने नशीला कफ सीरप बनाने की सामग्री बड़ी संख्या में जब्त की है।

विज्ञापन
Rewa: Gang making fake narcotic cough syrup busted, four accused arrested
कफ सीरप की शीशी के ढक्कन। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रीवा में पुलिस ने नकली नशीला कफ सिरप बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपी जिला मुख्यालय से करीब 15 किमी दूर नकली कफ सिरप का कारोबार संचालित कर रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के अड्डे से नकली नशीला कफ सीरप बनाने में प्रयुक्त सामग्री, अलग-अलग कलरयुक्त पानी के साथ खाली शीशियां व नकली कफ सीरप जब्त किया है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए रीवा जिले के ग्राम चोरगड़ी में नशीला कफ सिरप बेचने के साथ-साथ नकली कफ सीरप बनाने का काम किया जा रहा था। सूचना पर थाना प्रभारी ने पुलिस अधीक्षक को अवगत कराया, जिस पर एसपी ने एक टीम गठित कर संयुक्त कार्रवाई के निर्देश दिए, पुलिस टीम ने ग्राम चोरगड़ी में दबिश देकर नकली कफ सीरप बेचने व बनाने के कारोबार का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बड़ी संख्या में नकली कफ सीरप बनाने की सामग्री बरामद
पुलिस को आरोपियों को ठिकाने से 58 शीशी एस कफ कंपनी का सीरप, 78 शीशी ऑनरेक्स कम्पनी का सीरप व एक प्लास्टिक के बॉटल में लगभग 2 लीटर महरून रंग का तरल पदार्थ व दूसरी प्लास्टिक की बोतल में 400 एमएल पीले रंग का तरल पदार्थ बरामद हुआ है। इसके साथ ही बड़ी संख्या में खाली शीशियां व ढक्कन बरामद किए गए हैं। पुलिस ने मौके से अतुल तिवारी, सूरज सिंह, भूप सिंह व शिवकुमार रावत को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने नकली कफ सीरप बनाने वे बेचने की बात कबूल की है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed