फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Rewa: BJP won the election of Rewa Municipal Corporation speaker, cross voting in Congress

Rewa: भाजपा ने जीता रीवा नगर निगम के स्पीकर का चुनाव, कांग्रेस में क्रॉस वोटिंग

Mon, 01 Aug 2022 06:58 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 01 Aug 2022 06:58 PM IST
सार

रीवा नगर निगम स्पीकर के चुनाव में भाजपा ने बाजी मारी है। सोमवार को हुए निर्वाचन में भाजपा प्रत्याशी वेंकटेश पांडे को 45 में से 26 वोट मिले, जबकि कांग्रेस की नजमा बेगम को 19 वोट से संतोष करना पड़ा। कांग्रेस के एक पार्षद ने क्रॉस वोटिंग की है।

विज्ञापन
Rewa: BJP won the election of Rewa Municipal Corporation speaker, cross voting in Congress
नगर निगम स्पीकर के चुनाव में भाजपा के वेंकटेश पांडे ने बाजी मारी है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश के रीवा में महापौर का पद भले कांग्रेस ने जीता हो पर नगर निगम स्पीकर के चुनाव में भाजपा ने बाजी मारी है। सोमवार को हुए निर्वाचन में भाजपा प्रत्याशी वेंकटेश पांडे को 45 में से 26 वोट मिले, जबकि कांग्रेस की नजमा बेगम को 19 वोट से संतोष करना पड़ा। कांग्रेस के एक पार्षद ने क्रॉस वोटिंग की है। नवनिर्वाचित महापौर अजय मिश्रा बाबा ने भाजपा पर पार्षदो की खरीद-फरोख्त के आरोप भी लगाए हैं। 
विज्ञापन


बता दें कि सोमवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय में रीवा नगर निगम के स्पीकर पद के लिए निर्वाचन प्रक्रिया हुई। रीवा नगर निगम में निर्दलीय पार्षदों ने खेल पलटा है। बता दें कि रीवा में 45 पार्षद हैं, जिसमें से 18 पर भाजपा के पार्षद बने हैं, तो कांग्रेस के 16 पार्षद जीते थे। 11 निर्दलीय पार्षद जीतकर नगर निगम पहुंचे हैं। इन 11 निर्दलीय पार्षदों में से 7 ने भाजपा का दामन थाम लिया है। इस प्रकार भाजपा के पास 25 पार्षद हो गए। स्पीकर के चुनाव में इन 25 पार्षदों के वोट भाजपा को मिलना तय था। पर आज कांग्रेस के एक पार्षद ने क्रॉस वोटिंग कर दी, जिससे भाजपा को 26 वोट हासिल हुए। 
विज्ञापन


इधर स्पीकर पद पर भाजपा की जीत के बाद महापौर अजय मिश्र बाबा ने भाजपा पर खरीद-फरोख्त का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा आदत से मजबूर है। सात निर्दलीयों को अपने पक्ष में करने के लिए भाजपा ने क्या किया है, सब जानते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोगों ने पार्षदों को धनबल के साथ प्रशासनिक दबाव में बसों में भरकर बाहर ले जाया गया था। रविवार रात्रि में वापस लाकर उन्हें होटल समदारिया में ठहराया और आज निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान उन्हें कैदियों की भांति कलेक्ट्रेट कार्यालय लाकर छोड़ दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed