फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   rewa beauty parlour theft accused arrested stolen goods worth 1.55 lakh

रीवा: प्रेमिका की मांग पूरी करने ब्यूटी पार्लर में चोरी, मेकअप किट-फेशियल मशीन सहित ये सामान चुराया

Wed, 14 Oct 2026 09:45 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 14 Oct 2026 09:45 PM IST
सार

रीवा के सिरमौर चौराहे स्थित ब्यूटी पार्लर में चोरी के मामले में अमहिया पुलिस ने 18 वर्षीय इरफान अंसारी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मेकअप किट, फेशियल मशीन, हेयर स्टाइलिंग उपकरण और मोटर पंप सहित 1.55 लाख रुपये का सामान बरामद किया। प्रेमिका की मांग पूरी करने के दावे की जांच जारी है।

विज्ञापन
rewa beauty parlour theft accused arrested stolen goods worth 1.55 lakh
Crime Demo - फोटो : संवाद

विस्तार

अमहिया थाना पुलिस ने सिरमौर चौराहे पर स्थित एक ब्यूटी पार्लर में हुई चोरी का खुलासा करते हुए 18 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से 1.55 लाख रुपये मूल्य का चोरी हुआ सामान बरामद किया है। पकड़ा गया आरोपी तरहटी निवासी इरफान अंसारी, पिता रफीक अंसारी है। प्राथमिक पूछताछ के अनुसार आरोपी ने अपनी प्रेमिका की मांग पूरी करने के लिए ब्यूटी पार्लर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- उमराह भेजने के नाम पर लाखों की ठगी, बिज़नेस पार्टनर बनाने के नाम पर डॉक्टर को भी ठगा; आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन


महंगे ब्यूटी प्रॉडक्ट और पंप बरामद
सिरमौर चौराहे पर स्थित ब्यूटी पार्लर में 12 और 13 अक्तूबर की दरमियानी रात चोरी हुई थी। ब्यूटी पार्लर से करीब 1.50 लाख रुपये कीमत के सामान की चोरी हुई थी। शिकायत के बाद जांच में जुटी अमहिया पुलिस ने बुधवार को आरोपी इरफान अंसारी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के तरहटी का निवासी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी हुए उपकरण बरामद किए हैं। इनमें प्रोफेशनल मेकअप किट, फेशियल मशीन, हेयर ड्रायर, हेयर स्ट्रेटनर, कर्लर और स्किन केयर से जुड़े सामान शामिल हैं। इसके अलावा पुलिस ने आरोपी के पास से 5 हजार रुपये मूल्य का एक मोटर पंप भी बरामद किया है। इस प्रकार पुलिस ने आरोपी के पास से कुल 1.55 लाख रुपये का मशरूका बरामद किया है।

प्रेमिका के कोण की हो रही जांच
थाना प्रभारी मनोज गौतम ने बताया कि चोरी के इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी हुआ संपूर्ण सामान बरामद कर लिया है। आरोपी ने पूछताछ में प्रेमिका की मांग पूरी करने के लिए चोरी करने की बात कही है। हालांकि पुलिस प्रेमिका की मांग पूरी करने वाले कोण की गहराई से पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed