फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Return of stranded MP students from Ukraine started: One student each from Indore-Bhopal returned, Vande Bharat flights

यूक्रेन से छात्रों की वापसी शुरू: इंदौर-भोपाल के एक-एक छात्र लौटे, गुरुवार और शनिवार को भी वंदे भारत फ्लाइट्स आएंगी

Wed, 23 Feb 2022 02:07 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: रवींद्र भजनी Updated Wed, 23 Feb 2022 02:07 PM IST
सार

यूक्रेन में फंसे मध्य प्रदेश के छात्रों की वापसी शुरू हो गई है। हर्षित शर्मा और आरुषि जैन नाम के दो स्टूडेंट्स लौट आए हैं। 24 और 26 फरवरी को भी वंदे भारत मिशन फ्लाइट्स आएंगी। 
 

विज्ञापन
Return of stranded MP students from Ukraine started: One student each from Indore-Bhopal returned, Vande Bharat flights
एयर इंडिया - फोटो : Air India

विस्तार

यूक्रेन और रूस में युद्ध की आशंका वहां फंसे मध्य प्रदेश के 200 स्टूडेंट्स को निकालने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। दो छात्र मंगलवार रात को हिंदुस्तान लौट आए हैं। मध्य प्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने भरोसा दिलाया कि जल्द ही बाकी स्टूडेंट्स भी लौट आएंगे। 24 और 26 फरवरी को वंदे भारत मिशन फ्लाइट्स यूक्रेन के कीव से भारतीयों को सुरक्षित निकालने के लिए उड़ान भरने वाली हैं। 
विज्ञापन


गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने बुधवार को बताया कि यूक्रेन से हमारे बच्चों का आना शुरू हो चुका है। आयुषि जैन और हर्षित शर्मा देर रात हिंदुस्तान आ गए हैं। इन छात्रों में एक भोपाल और एक इंदौर के हैं। रोज ही एक फ्लाइट आ रही है। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री लगातार इस विषय पर संपर्क में बने हुए हैं। कोशिश की जा रही है कि यूक्रेन में फंसे छात्रों को जल्द से जल्द निकाला जाए। घबराने की जरूरत नहीं है। सभी बच्चों को सकुशल घर लाया जाएगा।  
विज्ञापन


200 से अधिक मप्र के स्टूडेंट्स फंसे हैं यूक्रेन में 
अधिकृत जानकारी के मुताबिक मध्य प्रदेश के करीब 200 से अधिक स्टूडेंट्स यूक्रेन में फंसे हुए हैं। कई स्टूडेंट्स लौटना चाहते हैं। उनके बैग्स पैक हो चुके हैं। इसके बाद भी फ्लाइट्स की टिकटें इतनी महंगी हैं कि वह लौट नहीं पा रहे हैं। इंदौर और भोपाल में यूक्रेन में पढ़ रहे स्टूडेंट्स के माता-पिता सरकार से गुहार लगा चुके हैं कि उनके बच्चों को निकालने की व्यवस्था की जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय दूतावास ने जारी की है एडवायजरी
यूक्रेन में भारतीय दूतावास ने एडवायजरी जारी कर रखी है कि अगर उनका रहना बेहद जरूरी नहीं हैं तो उन्हें पूर्वी यूरोप के इस देश से निकल जाना चाहिए। एयर इंडिया ने 200 सीट वाले ड्रीमलाइनर एयरक्राफ्ट को फंसे हुए भारतीयों को निकालने के काम में लगाया है। एयर इंडिया ने 18 फरवरी को घोषणा की थी कि 22, 24 और 26 फरवरी को यूक्रेन और भारत के बीच वंदे भारत मिशन फ्लाइट्स चलाई जाएंगी। 




मप्र सरकार के हेल्पलाइन नंबर 
चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने बुधवार को बताया कि यूक्रेन से मध्य प्रदेश के नागरिकों की सकुशल वतन वापसी के संबंध में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बैठक की है। यह सुनिश्चित किया है कि विदेश मंत्रालय के साथ समन्वय कर नागरिकों को हिंदुस्तान लाने की समस्त प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाए। राज्य सरकार इसमें पूर्ण सहयोग करेगी। यूक्रेन में निवासरत प्रदेशवासियों की सहायता के लिए टोल फ्री नंबर सीएम हेल्पलाइन 181 एवं +91-755-2555582 जारी किए गए हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed