फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Retired Home Guard soldier resumes hunger strike at Damoh hospital intersection

Damoh: अस्पताल चौराहे पर रिटायर्ड होमगार्ड सैनिक ने फिर शुरू की भूख हड़ताल, पुलिस ने उठाया, अधिकारी भी परेशान

Fri, 02 Jun 2023 04:02 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Fri, 02 Jun 2023 04:02 PM IST
सार

रिटायरमेंट पर पैसा नहीं मिलने से नाराज होमगार्ड के रिटायर्ड सैनिक ने भूख हड़ताल शुरू की। इसके पहले भी वह दो बार भूख हड़ताल पर बैठ चुका है। एक बार आत्मदाह का प्रयास भी किया था। उसकी हरकतों से होमगार्ड विभाग के अधिकारी भी परेशान हैं।

विज्ञापन
Retired Home Guard soldier resumes hunger strike at Damoh hospital intersection
रिटायर्ड सैनिक रूप नारायण मिश्रा - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

दमोह होमगार्ड के रिटायर्ड सैनिक रूप नारायण मिश्रा ने एक बार फिर भूख हड़ताल शुरू कर दी है। इसके पहले भी वह दो बार भूख हड़ताल कर चुके हैं। उनका कहना है कि उनको रिटायरमेंट पर कोई पैसा नहीं मिला। उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही। वह राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को पत्र लिख चुके हैं।

विज्ञापन


गुरुवार रात अस्पताल चौराहे पर भूख हड़ताल पर बैठे रिटायर्ड सैनिक मिश्रा ने बताया कि उसे रिटायरमेंट के बाद कोई पैसा नहीं मिला। वह कई बार अधिकारियों को अवगत करा चुका है, मगर कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इसके अलावा उसके मकान पर उमेश और राधबाई ने कब्जा कर लिया है। उसका केस एसडीएम के यहां लगाया था। वहां से फैसला हुआ कि मकान खाली कराया जाए और हर महीने उसे 1000 रुपये दिए जाएं, लेकिन न उसका मकान खाली हुआ और न ही उसे पैसे दिए गए। इसलिए वह भूख हड़ताल पर बैठा है। हालांकि शुक्रवार सुबह होते ही पुलिस ने उसे उठा दिया। 
विज्ञापन


बता दें इसके पहले भी वह दो बार भूख हड़ताल पर बैठ चुका है। एक बार आत्मदाह का प्रयास भी किया था। उसकी हरकतों से होमगार्ड विभाग के अधिकारी भी परेशान हैं। दरअसल सैनिक को उसके आचरण के चलते बर्खास्त कर दिया गया था, जिसे बाद में वापस लिया गया था। रिटायरमेंट के बाद कोई पैसा विभाग के द्वारा नहीं दिया जाता। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed