फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Religious conversion in Chhindwara Madhya Pradesh Tribal society lodged complaint

MP News: कमलनाथ के गढ़ में धर्मांतरण का खेला, आदिवासी समाज ने दर्ज करवाई शिकायत

Sun, 21 Aug 2022 09:29 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: अरविंद कुमार Updated Sun, 21 Aug 2022 09:29 AM IST
सार

मध्यप्रदेश में छिंदवाड़ा जिले के तामिया आदिवासी अंचल क्षेत्र के कई ग्रामीणों ने एक विशेष समुदाय पर गांव के आदिवासियों का धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगाया है। विशेष धर्म से ताल्लुक रखने वाले लोग पैसे का लालच भी दे रहे हैं।

विज्ञापन
Religious conversion in Chhindwara Madhya Pradesh Tribal society lodged complaint
थाने में की गई शिकायत - फोटो : Social Media

विस्तार

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और पीसीसी अध्यक्ष कमलनाथ के गढ़ छिंदवाड़ा जिले में तथा-कथित तौर पर आदिवासियों के धर्म परिवर्तन करवाने की खबर सामने आई है। छिंदवाड़ा के तामिया ब्लॉक के कई गांवों में आदिवासियों का धर्म परिवर्तन कराने का मामला उठा है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है, विशेष समुदाय के लोग लालच और धमकाकर आदिवासियों का धर्म परिवर्तन करवा रहे हैं। साथ ही जो धर्म परिवर्तन करवाने से मना कर रहा है, उसे जान से मार देने की धमकी दी जा रही है। इसे लेकर ग्रामीणों ने तामिया थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज करवाई है।
विज्ञापन


मीडिया रिपोट्स के मुताबिक, बीते कुछ महीने पहले भी तामिया ब्लॉक के सांगाखेड़ा देलखारी गांव में आदिवासियों को धर्म परिवर्तन करवाने का मामला सामने आया था, जिसके बाद कई संगठनों ने शिकायत दर्ज करवाई थी। उस दौरान कुछ आदिवासियों ने वापस अपना मूल धर्म भी अपना लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने शिकायत में बताया, ग्राम पंचायत झापिया और बाराचोमडी सहित अन्य ग्रामों में बड़े पैमाने पर धर्म परिवर्तन का कार्य चल रहा है। विशेष धर्म से ताल्लुक रखने वाले कुछ लोग आदिवासी और मवासी समाज को पैसे का लालच और डरा धमकाकर धर्म परिवर्तन का दबाव बना रहे हैं। मामले में तामिया थाना प्रभारी ने कहा, ग्रामीणों ने धर्म परिवर्तन को लेकर शिकायत दर्ज करवाई है, जिसके बाद इस मामले की जांच शुरू कर दी गई है। कुछ तथ्य सामने आने के बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।


पहले भी हुई शिकायत, नहीं हो सकी कार्रवाई
इसके पहले भी छिंदवाड़ा के आदिवासी अंचल तामिया जुन्नारदेव बिछुआ हर्रई में कई बार धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने के मामले सामने आए हैं। अप्रैल महीने में भी तामिया ब्लॉक के सांगाखेड़ा देलखारी में भी ऐसे ही मामले सामने आए थे, जिस पर हिंदूवादी संगठनों ने आवाज उठाते हुए शिकायत की थी। उसके बाद कुछ आदिवासी परिवारों ने वापस अपना मूल धर्म भी अपनाया था, एक बार फिर धर्म परिवर्तन को लेकर मामला गरमाया हुआ है। लेकिन इस पर ठोस कार्रवाई नहीं हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed