{"_id":"618015e779fbeb1d49421a93","slug":"reeva-gst-officer-caught-red-handed-while-taking-rs-50-thousand-bribed","type":"story","status":"publish","title_hn":"रीवा: जीएसटी अधिकारी 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, दुकानदार ने पकड़वाया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रीवा: जीएसटी अधिकारी 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, दुकानदार ने पकड़वाया
Mon, 01 Nov 2021 09:59 PM IST
Amit Mandal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,
Published by: Amit Mandal
Updated Mon, 01 Nov 2021 09:59 PM IST
सार
कुछ समय से जीएसटी सुपरिटेंडेंट निशांत सागर दुकान पर आकर धमकी दे रहा था कि दो लाख रुपये रिश्वत नहीं देने पर 50 लाख रुपये की रिकवरी निकालेंगे।
विज्ञापन
Corruption
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) ने सोमवार को जीएसटी अधिकारी निशांत सागर को रीवा में अपने दफ्तर के बाहर 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। सोने-चांदी के व्यवसायी नीरज सोनी की कैलाश ज्वेलर्स के नाम से शिल्पी प्लाजा में दुकान है। कुछ समय से जीएसटी सुपरिटेंडेंट निशांत सागर दुकान पर आकर धमकी दे रहा था कि तुम्हारी 50 लाख रुपये की रिकवरी निकालेंगे। दो लाख रुपये की रिश्वत दो तो मामला रफा-दफा कर सकते हैं।
इसकी नीरज ने ईओडब्ल्यू में शिकायत की थी। शिकायत मिलने पर रीवा ईओडब्ल्यू एसपी वीरेंद्र जैन ने अपनी यूनिक के इंस्पेक्टर प्रवीण चतुर्वेदी के नेतृत्व में टीम बनाई। दो लाख रुपये की रिश्वत की पहली किस्त के तौर पर 50 हजार रुपये देना तय हुआ था। जैसे ही आरोपी ने 50 हजार रुपये रिश्वत ली, स्वतंत्र साक्षियों के साथ ईओडब्ल्यू की टीम ने आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से रिश्वत की राशि बरामद कर ली गई है।