फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ratnesh Pandey record got respect Sports Minister increased the honor by giving certificate

MP News: रत्नेश पांडे के कीर्तिमान को मिला सम्मान, खेल मंत्री ने सर्टिफिकेट देकर बढ़ाया मान

Fri, 19 Aug 2022 02:56 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 19 Aug 2022 02:56 PM IST
सार

सतना जिले के अंतरराष्ट्रीय पर्वतारोही और माउंट एवरेस्ट फतह करने वाले रत्नेश पांडे को केंद्रीय खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अनुराग ठाकुर ने सम्मानित किया है। खेल मंत्री ने आजादी के अमृत महोत्सव में देश प्रेम की अनूठी मिसाल पेश करने की सराहना की।

विज्ञापन
Ratnesh Pandey record got respect Sports Minister increased the honor by giving certificate
पर्वतारोही रत्नेश पांडे और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर - फोटो : Social Media

विस्तार

सतना के रहने वाले रत्नेश पांडे ने 21 मई 2016 की सुबह धरती के सबसे ऊंचे पर्वत पर सफलता पूर्वक चढ़ाई कर प्रथम बार देश का राष्ट्रगान जन-गण-मन गाकर समस्त भारतीयों को गौरवान्वित किया था। मध्यप्रदेश में साहसिक खेलों के प्रोत्साहन और बढ़ावा पर भी खेल मंत्री से चर्चा हुई। पांडे ने मध्यप्रदेश सरकार की तरफ से साहसिक खेलों के क्षेत्र के सकारात्मक कार्यों का भी उल्लेख किया।

विज्ञापन

 

छह साल के कठिन परिश्रम के बाद और समस्त दस्तावेजों की संवीक्षा करने के पश्चात वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स लंदन ने इसकी आधिकारिक पुष्टि कर सर्टिफिकेट जारी करते हुए रत्नेश को शुभकामनाएं दीं। मध्यप्रदेश में पर्वतारोहण की आधिकारिक नींव रत्नेश पांडे ने रखी। इन्होंने यूरोप, अफ्रीका, रूस,  इटली, स्विट्जरलैंड समेत 10 देशों में 21 से अधिक पर्वत शिखरों पर सफलतापूर्वक चढ़ाई किया है।

विज्ञापन

 

रत्नेश पाण्डेय ने दुनिया के प्रथम 25 किन्नरों के दल को, 25 दिव्यांगों के दल को भी सफलतापूर्वक हिमालय के शिखर पर पंहुचाया और दो पर्वतारोहियों की एवरेस्ट से जान भी बचाई। इन्होंने खुद भी एवरेस्ट चढ़ा और अपने स्टूडेंट्स को भी चढ़ाया। मोटरबाइक स्टंट्स में भी इन्होंने 32.3 किलोमीटर चलती बाइक के सीट के ऊपर खड़े होकर बाइक चलाई और गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया और इंदौर स्मार्ट सिटी के नाम किया। अभी रत्नेश पाण्डेय सतना स्मार्ट सिटी और स्वच्छता अभियान के ब्रांड एम्बेसडर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed