{"_id":"69957e84e6f20f3cd903a1ac","slug":"villagers-caught-and-beat-up-car-occupants-suspected-of-child-theft-police-detained-six-people-and-are-interrogating-them-ratlam-news-c-1-1-noi1428-3965039-2026-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ratlam News: बच्चा चोरी की शंका में ग्रामीणों ने कार सवारों को पकड़कर पीटा, छह लोग हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ratlam News: बच्चा चोरी की शंका में ग्रामीणों ने कार सवारों को पकड़कर पीटा, छह लोग हिरासत में
Wed, 18 Feb 2026 10:32 PM IST
रतलाम ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम
Published by: रतलाम ब्यूरो
Updated Wed, 18 Feb 2026 10:32 PM IST
सार
रतलाम जिले के बिलपांक थाना क्षेत्र के ग्राम झालरा पाड़ा में बच्चा चोरी की अफवाह पर ग्रामीणों ने कार सवार छह लोगों को पकड़कर पिटाई कर दी। सूचना पर पुलिस पहुंची और उन्हें हिरासत में ले लिया। पूछताछ जारी है। प्रारंभिक जानकारी में वे इंदौर निवासी बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Crime demo
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रतलाम जिले के बिलपांक थाना क्षेत्र के ग्राम झालरा पाड़ा में कथित बच्चा चोर होने की शंका में ग्रामीणों ने कार में सवार कुछ लोगों को पकड़कर उनकी पिटाई कर दी। इससे मौके पर हंगामे की स्थिति बन गई। सूचना मिलने पर सातरुंडा पुलिस चौकी से पुलिस दल मौके पर पहुंचा तथा कार सवार छह लोगों को पकड़कर ले गया। पुलिस के अनुसार हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
ग्रामीणों के अनुसार बुधवार दोपहर करीब साढ़े बारह बजे महू-नीमच हाईवे पर जिला मुख्यालय से लगभग 30 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम सिमलावदा से करीब एक किलोमीटर दूर ग्राम झालरा पाड़ा में कुछ व्यक्ति कार में सवार होकर पहुंचे थे। इस दौरान गांव के कुछ स्कूली बच्चे सड़क पर जा रहे थे। कार में सवार लोगों ने बच्चों के सामने कार ले जाकर रोकी तो बच्चे घबरा गए। इसी बीच खबर फैल गई कि कार में सवार लोग बच्चा चुराने आए थे। खबर फैलते ही कई ग्रामीण कार की तरफ जाने लगे तो कार सवार तेजी से कार चलाकर भागने लगे। कुछ लोगों ने बाइक से उनका पीछा किया और उन्हें रोका। इसी बीच कार में सवार लोग कार से उतरकर भागने लगे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- मंत्री विजयवर्गीय ने कहा- प्रस्तुत बजट आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश का मजबूत आधार
विज्ञापन
मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई और भीड़ ने कार से उतर कर भाग रहे चार लोगों को पकड़ा और उनकी पिटाई शुरू कर दी। भीड़ में कुछ महिलाएं भी पहुंची और उन्होंने एक युवक के साथ लातों से भी मारपीट की। उनके दो साथी वहां से इधर-उधर भागने लगे। उन्हें भी पकड़ लिया गया। सूचना मिलने पर बिलपांक थाने की सातरुंडा चौकी के प्रभारी लोकेंद्र सिंह डावर व अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे तथा ग्रामीणों की भीड़ से बचाकर छह आरोपियों को पकड़कर चौकी पर ले गए। चौकी प्रभारी लोकेंद्रसिंह डावर ने बताया कि हिरासत में लिए गए स्वयं को इंदौर जिले के रहने वाले बता रहे हैं। उनसे पूछताछ की जा रही है।
